Ranchi : रांची के लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में बीती रात मधेश्वर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विरोध में लालपुर चौक को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात गुलमोहर पार्क के पास मधेश्वर सिंह पर हमला किया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा अब तक नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या से नाराज स्थानीय लोगों ने सुबह लालपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
स्थिति को संभालने के लिए प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर के साथ लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार और सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को बताया के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पूरे कांड का खुलासा कर दिया जायेगा। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर सड़क जाम हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Also Read : 160 करोड़ की एफडी गायब… बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर सीधा हमला

