Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सोमा मुंडा ह’त्याकांड में 2 शूटर सहित 6 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    सोमा मुंडा ह’त्याकांड में 2 शूटर सहित 6 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुवादाग तालाब के समीप 7 जनवरी 2026 को दंगल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस कांड में शामिल दोनों शूटर और साजिशकर्ता समेत छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर 8 जनवरी 2026 को खूंटी थाना कांड संख्या 03/2026 दर्ज कर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, खूंटी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था।

    एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद लगातार छापेमारी के दौरान छह और आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि जमीन की खरीद-बिक्री में बार-बार हस्तक्षेप करने से नाराज होकर उन्होंने जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर सोमा मुंडा की हत्या की साजिश रची थी।

    एसपी के अनुसार, आरोपियों ने पहले मृतक की गतिविधियों पर नजर रखी, फिर योजना बनाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

    गिरफ्तार आरोपी

    गिरफ्तार आरोपियों में दानियल संगा, सुमित दगल सांड, मारकुस संगा, रोशन मिचयाड़ी, संदीप खलखो और संतोष दगल सांड शामिल हैं। सभी आरोपी खूंटी जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

    हथियार व वाहन बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, टाटा टियागो कार, रेकी में इस्तेमाल की गई बाइक, शूटरों के कपड़े, हेलमेट, जूते-चप्पल तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    फरार आरोपियों की तलाश जारी

    एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी फरार अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

    पुलिस का दावा है कि इस मामले का लगभग पूरा खुलासा कर लिया गया है। जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

    Also Read : सोमा मुंडा ह’त्याकांड में 6 और आरोपी धराये, पुलिस ने रोड में कराई परेड

    6 arrested in Soma Munda murder case; search continues for others including 2 shooters
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोंटो में हाथी की संदिग्ध मौ’त, शिकार की आशंका
    Next Article डॉ वरुण कुमार तिवारी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित, कोसी अंचल के साहित्य पर हुई चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.