Khunti : खूंटी जिले में सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल 6 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रोड पर परेड कराया। एसपी खूंटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने से पहले पुलिस लाइन में परेड कराकर लोगों को बताया गया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा समाज में विश्वास बहाल करने के उद्देश्य से की गई है। आरोपी हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल थे और उनकी गिरफ्तारी से मामले की जांच में भी मदद मिलेगी। अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वह पुलिस के सहयोग से अपराधों के खिलाफ सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
Also Read : प्रोन्नत पुलिस इंस्पेक्टरों की प्रशिक्षण सूची 24 घंटे में उपलब्ध करने का निर्देश
Also Read : सोमा मुंडा ह’त्याकांड पर कुख्यात आजाद सरकार ने उठाए सवाल, जारी किया प्रेस बयान
Also Read : हुसैनाबाद थानेदार सोनू चौधरी लाइन हाजिर, चंदन कुमार बने नए थाना प्रभारी


