Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीजीपी तदाशा मिश्रा ने फहराया तिरंगा, झारखंड पुलिस की गिनाई उपलब्धियां
    झारखंड

    डीजीपी तदाशा मिश्रा ने फहराया तिरंगा, झारखंड पुलिस की गिनाई उपलब्धियां

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तिरंगा फहराया। मौके पर डीजीपी ने पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने वर्ष 2025 के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में झारखंड पुलिस की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

    डीजीपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संविधान के मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए झारखंड को अपराध और नक्सलवाद से मुक्त राज्य बनाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी

    डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2025 में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों के तहत झारखंड पुलिस ने 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 38 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ों में 32 नक्सली मारे गए।

    डीजीपी

    संगठित अपराध और आतंकवाद पर सख्ती

    संगठित अपराध और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए डीजीपी ने बताया कि एटीएस द्वारा 2025 में कुल 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर (HuT) से जुड़े पांच सक्रिय संदिग्ध सदस्य शामिल हैं।

    नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

    अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में वर्ष 2025 के दौरान 706 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 883 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और करीब 58.77 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की गई।

    साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई

    साइबर अपराध पर नियंत्रण को लेकर डीजीपी ने बताया कि 2025 में 1413 साइबर अपराध के मामले दर्ज हुए, जिनमें 1268 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 90.88 लाख रुपये नकद जब्त किए, लगभग 38.67 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज की और 1.48 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए। उन्होंने बताया कि ‘प्रतिबिंब ऐप’ के माध्यम से 140 मामलों का खुलासा किया गया, जिसमें 642 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 1008 मोबाइल फोन और 1332 सिम कार्ड जब्त किए गए।

    डीजीपी

    जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से बढ़ा भरोसा

    डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहतर हुआ है और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी है। अपने संबोधन के समापन पर डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए राज्य को सुरक्षित, शांत और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर मजबूत और समावेशी भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

    Also Read : 77वां गणतंत्र दिवस : डीसी कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय परिसर में किया झंडोत्तोलन

    77th Republic Day 77वां गणतंत्र दिवस anti-narcotics campaign anti-Naxal operations anti-terrorism operations ATS cybercrime DGP Tadasha Mishra DGP Tadasha Mishra hoisted the tricolor flag and highlighted the achievements of the Jharkhand Police. Jharkhand police law and order Organized Crime police headquarters Ranchi Public Grievance Redressal Program security updates आतंकवाद विरोधी कार्रवाई एटीएस कानून व्यवस्था जन शिकायत समाधान कार्यक्रम झारखंड पुलिस डीजीपी तदाशा मिश्रा नक्सल विरोधी अभियान पुलिस मुख्यालय रांची मादक पदार्थ विरोधी अभियान संगठित अपराध साइबर अपराध सुरक्षा अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखगड़िया रूट पर चार दिन रेल सेवा बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट
    Next Article मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने किया झंडोत्तोलन, नगर स्टेडियम में गूंजा गणतंत्र का गौरव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.