Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लोहरदगा में बवाल, खूब चले पत्थर
    क्राइम

    लोहरदगा में बवाल, खूब चले पत्थर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरस्वती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुडू थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव में प्रतिमा घुमाने और डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया, जो बाद में हिंसा में बदल गया। घटना रविवार सुबह की है।

    जानकारी के अनुसार, एक समुदाय की भीड़ ने दूसरे समुदाय के लोगों और उनके घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान कई घरों में तोड़फोड़ की गई, वहीं झड़प में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों में से तीन लोगों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

    शनिवार शाम से शुरू हुआ था विवाद

    मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा भ्रमण के दौरान एक मुस्लिम परिवार के घर के छप्पर से प्रतिमा सट गई थी। इस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसे उस समय आपसी समझदारी से सुलझा लिया गया था। हालांकि, उस दौरान पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई और रात में पुलिस गश्त की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे मामला दोबारा भड़कने की आशंका बनी रही। रविवार सुबह वही विवाद फिर से तूल पकड़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

    मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

    घटना की सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का बाइक दस्ता मौके पर पहुंचा। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास जारी हैं।

    फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इस घटना को लेकर अब तक किसी भी सरकारी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : लातेहार में सड़क हादसा, एक युवक की मौ’त, तीन घायल

    Baridih village communal tension Jharkhand violence Kudu police station law and order Lohardaga News police force deployed Puja immersion dispute rural violence Saraswati Puja immersion SSB vandalism of houses एसएसबी कानून व्यवस्था कुडू थाना ग्रामीण हिंसा घरों में तोड़फोड़ झारखंड हिंसा पुलिस बल तैनात पूजा विसर्जन विवाद बारीडीह गांव लोहरदगा समाचार सरस्वती पूजा विसर्जन साम्प्रदायिक तनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौ’त, तीन घायल
    Next Article चतरा में उग्रवादियों ने फूंका वोल्वो हाइवा, पर्चा छोड़ दी धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.