Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौ’त, तीन घायल
    झारखंड

    दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौ’त, तीन घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र के सरनाडीह पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। बताया जा रहा है कि गांव में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद युवक अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरनाडीह पुल के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

    हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सरनाडीह गांव निवासी आरदीप मुंडा (पिता जलसू मुंडा) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में रितेश किंडो (20 वर्ष), वीरेंद्र खेरवार (25 वर्ष) और अमरसहाय तिर्की (22 वर्ष) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरदीप मुंडा अकेले बाइक चला रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर अमित खालको ने जांच के बाद आरदीप मुंडा को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    Also Read : गणतंत्र दिवस पर IPS अनूप बिरथरे समेत 12 जाबांज अफसरों को मिलेगा बड़ा सम्मान, देखें पूरी सूची

    Community Health Center latehar Mahuadand Police Station motorcycle collision no helmet police investigation Road Accident Saranadih bridge three injured young man died तीन घायल पुलिस जांच महुआडांड थाना मोटरसाइकिल टक्कर युवक की मौत लातेहार सड़क हादसा सरनाडीह पुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेलमेट नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर IPS अनूप बिरथरे समेत 12 जाबांज अफसरों को मिलेगा बड़ा सम्मान, देखें पूरी सूची
    Next Article लोहरदगा में बवाल, खूब चले पत्थर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.