Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि
    ट्रेंडिंग

    कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कर्पूरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज यानी शनिवार को 102वीं जयंती बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर सभी राजनीतिक दल उन्हें याद कर रहे हैं और उनके योगदान को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

    राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

    बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानसभा पहुंचकर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले विधानसभा स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

    #WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनकी 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/veddCwIIsD

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2026

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने सरल आचरण और सच्चाई के दम पर लोगों के बीच सम्मान पाया। उन्होंने सभी से अपील की कि जातीय नफरत को समाप्त कर आपसी भाईचारा बनाए रखें। साथ ही उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर से सभी को सीख लेनी चाहिए।

    जदयू कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में भी जयंती समारोह आयोजित किया गया। सीएम नीतीश कुमार ने जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और श्याम रजक भी उपस्थित थे। समारोह में सामाजिक न्याय, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान में कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद किया गया। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर लोगों के दिलों की धड़कन हैं और उनके मार्ग पर चलकर सीएम नीतीश कुमार ने उनके सपनों को साकार किया है।

    बीजेपी और आरजेडी ने भी दी श्रद्धांजलि

    आज भारतीय जनता पार्टी और आरजेडी भी अपने कार्यालयों में कर्पूरी जयंती मना रही हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के कई नेता कार्यक्रम में शामिल हैं। वहीं, आरजेडी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उपस्थित होंगे।

    कर्पूरी

    Also Read : असम में राष्ट्रीय चैंपियन बनी धनबाद की बेटियां, सांसद ढुल्लू महतो ने किया सम्मानित

    102nd birth anniversary of Karpoori Thakur Bihar Bjp chief minister nitish kumar Governor Arif Mohammad Khan Jdu Karpoori Thakur patna Political Leaders Rjd tribute आरजेडी कर्पूरी ठाकुर कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती जदयू पटना बिहार बीजेपी मुख्यमंत्री नितीश कुमार राजनीतिक नेता राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान श्रद्धांजलि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम में राष्ट्रीय चैंपियन बनी धनबाद की बेटियां, सांसद ढुल्लू महतो ने किया सम्मानित
    Next Article राजधानी के इन आर्टिफिशियल तालाब में होगा मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.