Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रेलर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ’त, एक गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    ट्रेलर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ’त, एक गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात न्यू बाईपास रोड पर घोड़ानेगी पुलिया के पास उस समय हुई, जब तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    मृतकों की शिनाख्त चांडिल थाना क्षेत्र के नरगाडीह गांव निवासी धनंजय सरदार और सुमन सिंह सरदार के तौर पर की गई है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। हादसे में बाइक पर सवार तीसरा युवक ठाकुर सिंह सरदार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों एवं घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया।

    इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने शनिवार को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतकों के गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

    Also Read : अवैध शराब के विरोध पर हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल

    Jharkhand accident motorcyclists One Injured police investigation Road Accident Saraikela-Kharsawan seriously injured trailer accident trailer-bike collision two youths killed एक घायल गंभीर रूप से घायल झारखंड दुर्घटना ट्रेलर हादसा ट्रेलर-बाइक टक्कर दो युवकों की मौत पुलिस जांच बाइक सवार सड़क हादसा सरायकेला-खरसांवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअस्पताल में प्रसूता की मौ’त के बाद परिजनों का हंगामा, 36 घंटे इलाज टालने का आरोप
    Next Article विराट रामायण मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित, सीएम नीतीश समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.