Ranchi : मधुपुर में दलित समाज के लोगों पर कथित हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति का गठन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के निर्देश पर किया गया है।
जांच समिति में कौन हैं शामिल
समिति में शामिल सदस्य हैं : विधायक नीरा यादव, देवेंद्र कुंवर, मंजू कुमारी, पूर्व विधायक नारायण दास, दिलीप वर्मा, सुनील पासवान शामिल है। समिति के सभी सदस्य विभिन्न मोर्चों और सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे जांच निष्पक्ष और व्यापक होगी।
समिति की कार्रवाई
समिति शुक्रवार दोपहर 3 बजे मधुपुर पहुंचेगी और वहां निम्नलिखित कदम उठाएगी जिनमें घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़ित परिवारों से मुलाकात, स्थानीय लोगों और चश्मदीदों से जानकारी जुटाना, पुलिस और प्रशासन से ब्योरा लेना शामिल है जिसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देगी।
BJP का रुख
भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि दलित समाज के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी इस मुद्दे को सामाजिक न्याय का मामला मानकर गंभीरता से देख रही है।
आगे की संभावित कार्रवाई
- रिपोर्ट मिलने के बाद भाजपा इसे सदन में उठा सकती है
- बड़े स्तर पर विरोध कार्यक्रम या आंदोलन की योजना बनाई जा सकती है
- पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी सहायता मुहैया कराई जा सकती है
Also Read : रामगढ़ में चाकू से हमला, 16 साल के किशोर की मौ’त, दो गंभीर रूप से घायल


