Johar Live Desk : आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में जबरदस्त है। पैन-इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी में अपने पुष्पा राज के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के जापान प्रीमियर के लिए टोक्यो पहुंचे हैं। यह फिल्म आज यानी 16 जनवरी को जापान में ‘पुष्पा कुन्लिन’ के नाम से रिलीज होगी।
जापान में टोक्यो प्रीमियर का वीडियो हुआ वायरल
अल्लू अर्जुन ने टोक्यो प्रीमियर में जापानी दर्शकों के सामने अपने आइकॉनिक डायलॉग का जापानी वर्जन पेश किया। दर्शक उनके डायलॉग सुनकर तालियों और उत्साह के साथ झूम उठे। मेकर्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “कोन्निचिवा, जापान! आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने टोक्यो प्रीमियर पर अपनी फिल्म पुष्पा 2 का डायलॉग जापानी में बोलकर दर्शकों को चौंका दिया। दर्शकों की जोरदार तालियों और उत्साह के साथ जापान में ग्रैंड रिलीज 16 जनवरी को।”
View this post on Instagram
जापानी दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम
फिल्म के जापानी डिस्ट्रिब्यूटर्स गीक पिक्चर्स और शोचिकू ने मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार रायटिंग्स के साथ मिलकर फिल्म को लगभग 250 स्क्रीन पर रिलीज़ करने का काम किया है। पहले भी जापानी दर्शकों ने बड़े भारतीय ब्लॉकबस्टर्स को काफी प्यार दिया है, इसलिए मेकर्स को विश्वास है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ वहां बड़ी हिट होगी।
View this post on Instagram
अल्लू अर्जुन की रिकॉर्डिंग कमाई
‘पुष्पा 2: द रूल’ ने भारत में दर्शकों का दिल जीतते हुए हिंदी वर्जन से 800 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड करीब 1871 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए।
आगामी प्रोजेक्ट्स
अल्लू अर्जुन के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध फिल्ममेकर एटली के साथ है, जिसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा वह लोकेश कनगराज के साथ हाल ही में घोषित एक फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसे भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।
Also Read : रेल मंत्रालय ने बिहार को दी 5 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात


