Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»रेल मंत्रालय ने बिहार को दी 5 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात
    बिहार

    रेल मंत्रालय ने बिहार को दी 5 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : रेल मंत्रालय ने बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। पूर्व मध्य रेलवे के रास्ते आधुनिक सुविधाओं से लैस 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और असम जैसे राज्यों के बीच यात्रा और आसान होगी। इनमें से दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बेगूसराय होकर गुजरेंगी।

    डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 05949/05950 डिब्रूगढ़-गोमती नगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 18 जनवरी को डिब्रूगढ़ से सुबह 11 बजे रवाना होगी और रास्ते में कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, हाजीपुर और सोनपुर सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 9 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

    कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 05671/05672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस भी 18 जनवरी से शुरू होगी। यह ट्रेन कामाख्या से सुबह 11 बजे खुलेगी और कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 4 बजे रोहतक पहुंचेगी।

    हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 03065/13065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल 18 जनवरी को दोपहर 2:45 बजे संतरागाछी से रवाना होगी। यह ट्रेन धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, डीडीयू समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए 19 जनवरी को रात 9:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 03141/22587 संतरागाछी-बनारस अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल भी 18 जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, पटना और डीडीयू स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 3:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

    पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 01032/11031 सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल 17 जनवरी को दोपहर 1:45 बजे सिलीगुड़ी से खुलेगी। यह ट्रेन कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

    Also Read : वेनेजुएला की नेता मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया नोबेल शांति पुरस्कार का पदक

    Amrit Bharat Express Anand Vihar Bihar Howrah Indian Railways Katihar Ministry of Railways New Train Panvel patna Railway Updates Sealdah Train News train operations Train Timings Travel News अमृत भारत एक्सप्रेस आनंद विहार कटिहार ट्रेन परिचालन ट्रेन समय ट्रेन समाचार नई ट्रेन पटना पनवेल बिहार भारतीय रेलवे यात्रा खबर रेल मंत्रालय रेलवे अपडेट सियालदह हावड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेनेजुएला की नेता मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया नोबेल शांति पुरस्कार का पदक
    Next Article भाजपा नेता जीतराम मुंडा में साढ़े तीन वर्ष बाद आया फैसला, सबूत के अभाव में सभी आरोपी बरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.