Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नमो पतंग महोत्सव का संजय सेठ ने किया उद्घाटन, बोले- भारतीय सेना का साहस देश की सबसे बड़ी ताकत
    झारखंड

    नमो पतंग महोत्सव का संजय सेठ ने किया उद्घाटन, बोले- भारतीय सेना का साहस देश की सबसे बड़ी ताकत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संक्रांति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मकर संक्रांति के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति की ओर से मोरहाबादी मैदान में भव्य नमो पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने किया। इस दौरान मोरहाबादी मैदान देशभक्ति, उत्सव और सामाजिक सेवा के रंग में रंगा नजर आया।

    महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के बीच पतंगों का वितरण किया गया। वहीं जरूरतमंद और गरीब लोगों को कंबल और खिचड़ी दी गई। मकर संक्रांति के पारंपरिक उल्लास के साथ सामाजिक सेवा का यह आयोजन लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि लाभ पाने वाले परिवारों ने समिति के प्रति आभार जताया।

    संक्रांति

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह दिन कई मायनों में खास है। उन्होंने बताया कि आज आर्मी डे भी है और 140 करोड़ देशवासियों को भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने सेना की वीरता, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है।

    संजय सेठ ने कहा कि नमो पतंग महोत्सव का प्रतीकात्मक महत्व भी है। उन्होंने बताया कि पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वोमिका सिंह की तस्वीरें देश के नेतृत्व और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वोमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की ताकत और साहस को पूरी दुनिया के सामने रखा है।

    संक्रांति

    रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2006 में योग गुरु बाबा रामदेव ने की थी। तब से यह आयोजन देशभक्ति, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व आपसी भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं।

    कार्यक्रम में परंपरा के अनुसार दही-चूड़ा और खिचड़ी का भी वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। समिति ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

    Also Read : चाईबासा में पुलिस बनकर लोगों को डराने वाले गिरोह पर कार्रवाई, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

    A grand Namo Kite Festival was held in Ranchi on Makar Sankranti inaugurated by Sanjay Seth. रांची में मकर संक्रांति पर भव्य नमो पतंग महोत्सव संजय सेठ ने किया उद्घाटन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बाइक के साथ दो धराये
    Next Article 5 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.