Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बाइक के साथ दो धराये
    क्राइम

    पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बाइक के साथ दो धराये

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फर्जी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। यह जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दी।

    प्राप्त गुप्त सूचना के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक चाईबासा अमित रेणु को जानकारी मिली कि तांतनगर चौक के पास काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक फर्जी पुलिस नंबर प्लेट और लोगो लगाकर जनता से पैसे की वसूली कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस ने तांतनगर पुल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने अपना नाम रोशन एक्का बताया, जबकि उसका साथी नाबालिग था। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे एक और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई।

    जांच में खुलासा हुआ कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे फर्जी नंबर प्लेट और पुलिस का लोगो लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपियों के पास तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छाया प्रति भी मिली। मोबाइल जांच में यह सामने आया कि व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वे वरीय पुलिस पदाधिकारियों की फोटो लगाकर लोगों को डराने का प्रयास करते थे।

    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस बनकर लोगों को डराते-धमकाते और पैसे की मांग करते थे। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 13/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के विरुद्ध BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

    चाईबासा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस विशेष कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टूटी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत थाना के कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ममता सरकार को झटका

    Armed Forces criminals arrested Extortion Gang fake number plates fake police illegal extortion Jharkhand news minor detained mobile recovered Mufassil police station police appeal police logo Police raid public safety Roshan Ekka station officer stolen bike Tantnagar Chowk West Singhbhum Police अपराधी गिरफ्तार अवैध वसूली चाईबासा चोरी की बाइक जनता सुरक्षा झारखंड समाचार Chaibasa तांतनगर चौक थाना अधिकारी नाबालिग हिरासत पश्चिमी सिंहभूम पुलिस पुलिस अपील पुलिस छापेमारी पुलिस लोगो फर्जी नंबर प्लेट फर्जी पुलिस मुफस्सिल थाना मोबाइल बरामद रोशन एक्का वसूली गिरोह सशस्त्र बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ममता सरकार को झटका
    Next Article नमो पतंग महोत्सव का संजय सेठ ने किया उद्घाटन, बोले- भारतीय सेना का साहस देश की सबसे बड़ी ताकत

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

    September 2, 2026

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.