Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश
    ट्रेंडिंग

    जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    न्यायालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना उच्च न्यायालय में बुधवार को जस्टिस संगम कुमार साहू ने मुख्य न्यायाधीश के तौर में पदभार संभाला। उन्होंने न्यायमूर्ति पी. बी. बजंथ्री के सेवानिवृत्त होने के बाद पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार ग्रहण किया। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जस्टिस साहू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभाला पद

    जस्टिस संगम कुमार साहू की नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हुई थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इससे पहले पटना हाई कोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सुधीर सिंह जिम्मेदारी निभा रहे थे।

    न्यायालय

    न्यायिक कामकाज में तेजी की उम्मीद

    जस्टिस साहू के मुख्य न्यायाधीश बनने से न्यायिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबित मामलों के निपटारे, न्याय की आसान पहुंच और न्यायालयी प्रशासन में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहने की संभावना है।

    जस्टिस साहू का कानूनी सफर

    जस्टिस संगम कुमार साहू का जन्म 1964 में हुआ था। उन्होंने कटक के नया बाजार हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से बीएससी किया। इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और ओड़िया विषय में एमए की डिग्री हासिल की। 26 नवंबर 1989 को उन्होंने ओडिशा राज्य कानून परिषद में वकील के रूप में पंजीकरण कराया। उन्होंने फौजदारी कानून के क्षेत्र में लंबा अनुभव हासिल किया। 2 जुलाई 2014 को उन्हें ओडिशा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उनकी कार्यशैली को निष्पक्ष और न्यायपूर्ण माना जाता है।

    न्यायालय

    नए अध्याय की शुरुआत

    विशेषज्ञों का मानना है कि जस्टिस साहू का अनुभव और नेतृत्व पटना हाई कोर्ट की कार्यक्षमता को और मजबूत करेगा। उनके कार्यकाल में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, पारदर्शिता और न्यायिक सुधारों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : टी-20 वर्ल्ड कप : ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग खारिज की, भारत में ही खेलने होंगे मैच

    Justice Sangam Kumar Sahu has become the 47th Chief Justice of the Patna High Court. जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस ने मीडियाकर्मियों के साथ मारधाड़ करने आरोपियों को भेजा जेल, पकड़े गए थे ऑन स्पॉट
    Next Article झारखंड की जेलों में कैदियों के परिजनों के लिए ऑनलाइन पैसा भेजने की सुविधा शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.