Johar Live Desk : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का वेन्यू बदलने की मांग को अस्वीकार कर दिया है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे।
मुस्तफिजुर रहमान विवाद का असर
BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से इनकार किया था। उन्होंने ICC से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी। ICC अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारी मुंबई में BCCI अधिकारियों से चर्चा करने के बाद BCB से भी बातचीत कर चुके हैं। ICC ने साफ कहा कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा।
मुस्तफिजुर रहमान IPL के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा खरीदे गए थे, लेकिन भारत में बांग्लादेशी गेंदबाज का विरोध और सुरक्षा कारणों से उन्हें खेलने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। बांग्लादेश ने इसके विरोध में IPL के प्रसारण पर बैन लगाया और ICC को वेन्यू बदलने का ई-मेल भेजा।
ग्रुप-सी में बांग्लादेश के मैच
टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है।
- 7 फरवरी : बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता, ईडन गार्डन्स)
- 9 फरवरी : बांग्लादेश बनाम इटली (कोलकाता)
- 14 फरवरी : बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (कोलकाता)
- 17 फरवरी : बांग्लादेश बनाम नेपाल (मुंबई)
पाकिस्तान के मैच भी शिफ्ट
राजनीतिक विवादों के कारण पाकिस्तान अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। भारत और पाकिस्तान का मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में होगा। ICC और BCCI ने इसे लेकर पहले से तैयारी कर ली है।
Also Read : CCL वर्कशॉप में हथियारबंद चोरों ने की लाखों की लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल


