Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड की जेलों में कैदियों के परिजनों के लिए ऑनलाइन पैसा भेजने की सुविधा शुरू
    झारखंड

    झारखंड की जेलों में कैदियों के परिजनों के लिए ऑनलाइन पैसा भेजने की सुविधा शुरू

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची समेत झारखंड के विभिन्न जेलों में अब कैदियों के परिजन घर बैठे ही ऑनलाइन पैसे भेज सकेंगे। यह नई व्यवस्था जेलों में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से लागू की गई है। जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि कैदियों के लिए डिजिटल अकाउंट बनाया जा रहा है। अब एक्सिस बैंक के माध्यम से परिजन मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। कैदी इस राशि का इस्तेमाल जेल की कैंटीन से अपने लिए जरूरी सामान खरीदने में कर सकेंगे, जैसे साबुन, तेल, टूथपेस्ट, बिस्किट और नमकीन।

    इससे पहले कैदियों को भेजा जाने वाला पैसा नकद लेन-देन के जरिए आता था। कई बार इसमें कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती थीं। नई डिजिटल व्यवस्था से यह समस्या खत्म होगी और लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी होगा।

    जेल प्रशासन का कहना है कि इस कदम से न केवल कैदियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रशासन का काम भी आसान होगा। कैश ट्रांजेक्शन कम होने से रिकॉर्ड डिजिटल और साफ रहेगा। परिजन अब जेल गेट पर लंबी लाइनों में खड़े होने या किसी तीसरे व्यक्ति के भरोसे पैसों का लेन-देन करने से भी बचेंगे।

    आपदा प्रबंधन एवं कारा विभाग ने बताया कि बैंक के साथ समझौते के तहत सभी आवश्यक उपकरण जेलों में इंस्टॉल किए गए हैं। कैदियों के डिजिटल अकाउंट का नंबर परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। अब वे आसानी से और सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे।

    यह पहल झारखंड की जेलों में पारदर्शिता बढ़ाने और कैदियों के जीवन को सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

    Also Read : जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश

     

     

    An online money transfer facility has been launched for the families of prisoners in Jharkhand jails.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश
    Next Article नक्सल नेटवर्क को झटका : 7 महिला नक्सली समेत 26 ने किया सरेंडर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.