Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची पुलिस ने मीडियाकर्मियों के साथ मारधाड़ करने आरोपियों को भेजा जेल, पकड़े गए थे ऑन स्पॉट
    झारखंड

    रांची पुलिस ने मीडियाकर्मियों के साथ मारधाड़ करने आरोपियों को भेजा जेल, पकड़े गए थे ऑन स्पॉट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2026Updated:January 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मीडिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे मीडिया कर्मियों के साथ लूटपाट की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बीती देर रात करीब करीब एक बजे की है। देवघर जिले के जसीडीह निवासी मुकेश कुमार, जो वर्तमान में रांची के कोकर सुभाष चौक इलाके में रहते हैं, ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुभाष चौक के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व पैसे छीनने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना में कांड संख्या 06/25 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषभ कुमार (23 वर्ष), निवासी गोह सरैया, थाना गोह, जिला औरंगाबाद (बिहार) और मनीष कुमार (23 वर्ष), निवासी तोपा तोयरा, थाना मांडू, जिला रामगढ़ के तौर पर की गई है। दोनों वर्तमान में तिरिल, तालाब के पास, सदर थाना क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CW-7339) भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने किया। उनके साथ सब-इंस्पेक्टर गोपाल दास, सदर थाना के सशस्त्र बल और पीसीआर टीम शामिल थी।

    Also Read : चतरा में 14 वर्षीय किशोर का श’व बरामद, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

    In the case of the assault on the journalist the police have arrested both the accused. पत्रकार के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौ’त से सनसनी, सड़क किनारे खू’न से लथपथ मिला श’व
    Next Article जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.