Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 5:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे वाम दल, राजद
    बिहार

    बिहार में कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे वाम दल, राजद

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। केंद्र के तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर बुधवार को पटना में भाकपा माले सहित अन्य वाम दलों के आह्वान पर सभा आयोजित की गई तथा प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस कार्यक्रम में भाकपा-माले, भाकपा और सीपीएम के अलावा राजद के नेताओं ने भी भाग लिया। भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राजद नेता आलोक मेहता, सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार, सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार, माले के राज्य सचिव कुणाल सहित बड़ी संख्या में वाम दलों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    प्रतिरोध सभा में बड़ी-बड़ी तख्तियों के साथ माले व वाम दलों के नेता-कार्यकर्ता दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए और तीनों कानूनों की वापसी की मांग की।

    सभा के बाद बुद्धा स्मृति पार्क से डाकबंगला चौराहा तक प्रतिरोध मार्च निकला गया तथा उसके बाद डाकबंगला चौराहा पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।

    इस मौके पर माले महासचिव ने कहा कि, “वार्ता के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को अपमानित किया है। एक तरह का पैटर्न बन गया है कि सरकार पहले ऐसे आंदोलनों को दबाती है, गलत प्रचार करती है, दमन अभियान चलाती है, लेकिन फिर भी जब आंदोलन नहीं रूकता, तब कहती है कि यह सबकुछ विपक्ष के उकसावे पर हो रहा है।”

    उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, “कृषि कानूनों के बारे में सरकार कह रही है किसान इसे समझ नहीं पा रहे हैं, तो क्या पंजाब जैसे विकसित प्रदेशों के किसानों को अब खेती-बाड़ी सीखने के लिए आरएसएस की शाखाओं में जाना होगा।”

    वामदलों के नेताओं ने कहा कि, “मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार घोर किसान विरोधी है। आज पूरा पंजाब सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। कल पूरा देश मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेगा।”

    नेताओं ने कहा, “नीतीश सरकार केवल डींगे हांकती है, लेकिन उसने 2006 में ही अपने यहां मंडियों को खत्म कर दिया था। आज बिहार के किसानों की हालत सबसे खराब है। आने वाले दिनों में बिहार में भी किसान आंदोलन का नया ज्वार आएगा।”

    विपक्षी नेताओं ने कहा कि समय रहते सरकार ने तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया, तो पूरे बिहार में आंदोलन चलाया जाएगा।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर फंसे कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति कर्णन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार जिले में हीं मुहैया कराया जायेगा रोजगारः उपायुक्त

    Related Posts

    बिहार

    रोहिणी आचार्य का खुला जवाब, आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ने को तैयार…

    September 24, 2025
    बिहार

    IRCTC घोटाला: लालू-राबड़ी-तेजस्वी केस में 13 अक्टूबर को कोर्ट का बड़ा फैसला…

    September 24, 2025
    बिहार

    पटना में ऐतिहासिक CWC बैठक, बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने उठाया बड़ा राजनीतिक कदम…

    September 24, 2025
    Latest Posts

    रोहिणी आचार्य का खुला जवाब, आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ने को तैयार…

    September 24, 2025

    रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बंपर तोहफा… जानें क्या

    September 24, 2025

    ह’त्या और लूट के दो मामलों का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चार फरार

    September 24, 2025

    ICAI ने जनवरी 2026 CA एग्जाम की डेटशीट जारी की, 3 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

    September 24, 2025

    बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, बोले- स्वास्थ्य विभाग के टेंडर में हुई अनियमितता की कराएं उच्चस्तरीय जांच

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.