Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : गोपालगंज में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल
    बिहार

    बिहार : गोपालगंज में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजापुर बाजार स्थित चाय की दुकान पर कुछ लोग बैठे हुये थे तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने धावा बोला और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में गोपालपुर गांव निवासी देवेन्द्र पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सपहा गांव निवासी पप्पू पांडेय और बडहरा गांव निवासी मछली व्यवसायी रंगीला चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पीछा कर दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

    सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान निवासी इम्तियाज और हशमउद्दीन के रूप में की गयी है। गंभीर रूप से घायल पप्पू पांडेय और रंगीला चौहान को इलाज के लिये गोरखपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में पप्पू पांडेय की भी मौत हो गयी। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    Bihar news Crime news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: 30 साल के युवक ने चलती गाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या
    Next Article दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर केस दर्ज, बैरिकेड तोड़ने, हत्या की कोशिश में 11 नेताओं के नाम शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.