Ranchi : अगर आप गहने बनवाने या खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले सोना-चांदी के ताजा रेट जरूर देख लें। कीमतों में रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है और बिना जानकारी खरीदारी करना नुकसानदेह हो सकता है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
रांची में बढ़े दाम
रांची में आज 22 कैरेट सोना 1,29,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 300 रुपये महंगा है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,35,610 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, इसमें 320 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमत भी बढ़ी है। आज चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि कल इसका भाव 2,44,000 रुपये था।
अन्य शहरों में क्या है रेट
बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,30,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी 2,10,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,27,650 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,39,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,23,410 रुपये प्रति किलो बिक रही है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,26,766 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,38,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,23,410 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदते समय रखें ध्यान
सोने के गहने खरीदते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है। यह प्रमाणन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा किया जाता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए सही जानकारी लेकर ही खरीदारी करें।
Also Read : पूर्णिया में आज होगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, डिप्टी सीएम सुनेंगे लोगों की समस्याएं

