Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 1:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी, तीन दिन चलेगा सांस्कृतिक उत्सव
    बिहार

    राजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी, तीन दिन चलेगा सांस्कृतिक उत्सव

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजगीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार पर्यटन विभाग और नालंदा जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महोत्सव 19, 20 और 21 दिसंबर को राजगीर में आरआईसीसी और हॉकी मैदान के पास आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान तीनों दिन देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

    महोत्सव के पहले दिन मशहूर गायक कैलाश खेर, दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर सलमान अली और तीसरे दिन गायिका भाव्या पंडित अपनी प्रस्तुति देंगी। शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उपसीएम सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि और सर्वधर्म मंगलाचरण से होगी।

    राजगीर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई अन्य आयोजन भी होंगे। ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला और कृषि मेला दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महिला महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दंगल और अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।

    महोत्सव को लेकर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल को सजावट और लाइटिंग से सजाया गया है, वहीं स्टॉल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

    प्रशासन का कहना है कि राजगीर महोत्सव से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सांस्कृतिक अनुभव का अवसर मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

    Also Read : पटना में किराया और टैक्स बढ़ाने की तैयारी, सड़कों का किया गया वर्गीकरण

    Preparations for the Rajgir Festival 2025 are complete; the cultural festival will last for three days. तीन दिन चलेगा सांस्कृतिक उत्सव राजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में किराया और टैक्स बढ़ाने की तैयारी, सड़कों का किया गया वर्गीकरण
    Next Article हथियार के दम पर पहले छात्र-छात्रा का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड, DIG-SP की मौजूदगी में पुलिस ने खंगाले दस्तावेज

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागलपुर में देर रात टला बड़ा हादसा, विक्रमशिला पुल का पाया 133 गंगा नदी में गिरा

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीवान में मु’ठभेड़, BJP नेता के भांजे की ह’त्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

    May 3, 2026
    Latest Posts

    बराकर नदी से अवैध पत्थर उत्खनन का खुलासा, विभाग ने दर्ज कराई FIR

    May 5, 2026

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    May 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    May 5, 2026

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.