Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हथियार के दम पर पहले छात्र-छात्रा का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर…
    झारखंड

    हथियार के दम पर पहले छात्र-छात्रा का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर…

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में स्थित वृन्दाहा वाटरफॉल के पास नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और ऑनलाइन पैसे भी मांग लिए।

    पीड़ित छात्र ने गुरुवार की रात थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि सुबह वह अपनी दोस्त के साथ बाइक से वाटरफॉल घूमने गया था। वहां बाइक खड़ी करने के बाद वे फॉल की तरफ गए। इसी दौरान एक युवक उन्हें बाइक के पास दिखाई दिया, जो भाग गया। इसके बाद दो और युवक बाइक रोककर छात्र-छात्रा से लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे। बदमाशों ने मारपीट की और हथियार दिखाकर छात्र से लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत करने को कहा। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

    अभियुक्तों ने वीडियो वायरल न करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की। नाबालिग ने कुछ दोस्तों से 4500 रुपए जुटाकर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाकी रकम देने की बात कहकर वे वहां से भागे।

    थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

    वृन्दाहा वाटरफॉल जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पहले यहां पुलिस पिकेट मौजूद था, लेकिन कुछ साल पहले इसे हटा दिया गया। अब सुरक्षा की कमी के कारण ऐसे मामलों के होने की संभावना बढ़ गई है।

    छात्र-छात्रा से बदमाशों ने की मारपीट और फिर मांगे पैसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी, तीन दिन चलेगा सांस्कृतिक उत्सव
    Next Article हाथियों के हमले में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौ’त, इलाके में दहशत

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.