Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एनएच-33 के किनारे डिमना रेजीडेंसी के पास स्थित एक आरओ प्लांट में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि प्लांट में मौजूद एक कर्मचारी चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान चिंगारी निकलकर पास रखे सामान पर गिर गई, जिससे आग फैल गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।
अग्निकांड में प्लांट में रखे पानी के जार, मोटर, पाइप, बिजली के उपकरण समेत अन्य सामग्री पूरी तरह जल गई। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
Also Read : भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज


