Koderma : कोडरमा पावर प्लांट की एक यूनिट का सालाना मेंटेनेंस शुरू हो गया है। डीवीसी ने इस बारे में जेबीवीएनएल को भी जानकारी दी है। इसके कारण 16 दिसंबर से अगले लगभग 35 दिनों तक हर दिन 4 घंटे लोडशेडिंग रहेगी।
धनबाद और आसपास के जिले धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा—इस समय बिजली संकट झेल रहे हैं। गुरुवार को निरसा डिवीजन में 12 घंटे, झरिया डिवीजन में 6 घंटे और नया बाजार सब डिवीजन में सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली नहीं रही। हीरापुर सब डिवीजन में सुबह से दोपहर तक पावर कट रहा।
गोविंदपुर बाजार, रतनपुर, देवली, गोसाईंडीह और खिलकनाली में सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली बंद रही। कुल मिलाकर लोगों को 8 से 10 घंटे बिजली न होने की समस्या झेलनी पड़ी।
इस दौरान जेबीवीएनएल भी अपने ओवरहेड तारों को बदलकर केबल लगा रहा है। ट्रांसफॉर्मर और ब्रेकर भी बदले जा रहे हैं। यही वजह है कि रोजाना लोडशेडिंग जारी है।
लेकिन अब स्थिति सुधरने लगी है। डीवीसी ने पावर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन से बिजली खरीदकर सप्लाई शुरू कर दी है। डीवीसी के जीएम एसके सिन्हा ने कहा कि जल्द ही बिजली की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
Also Read : जमशेदपुर में आरओ प्लांट में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान


