Johar Live Desk : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 419.69 अंकों की बढ़त के साथ 84,901.50 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.20 अंक चढ़कर 25,944.75 पर कारोबार करता नजर आया। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा।
इस बीच रुपये में भी मजबूती दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 90.10 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी से बाजार को समर्थन मिल रहा है।
Also Read : भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज


