Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू की सीज संपत्ति में बनेंगे स्कूल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
    ट्रेंडिंग

    लालू की सीज संपत्ति में बनेंगे स्कूल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025Updated:December 14, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव की संपत्ति को सरकार सीज करेगी और उसमें बच्चों के लिए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे।

    एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव पंजीकृत अपराधी हैं। उन्होंने 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले का जिक्र करते हुए बताया कि सीबीआई और ईडी द्वारा लालू यादव की कई संपत्तियां पहले ही अटैच की जा चुकी हैं। इनमें संजय गांधी जैविक उद्यान के पास स्थित एक बिल्डिंग भी शामिल है, जो पिछले करीब 20 साल से बंद पड़ी है।

    सम्राट चौधरी ने कहा कि उस बंद बिल्डिंग में अब सरकारी स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए पहले भवन की रंगाई-पुताई और मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इस भवन में बच्चों के लिए स्कूल खुलता है तो इससे बिहार की जनता को फायदा होगा और लालू यादव को भी अच्छा लगेगा।

    डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि जिन अपराधियों ने अवैध तरीके से पैसा और संपत्ति अर्जित की है, उसे सीज कर सरकार जनहित के कामों में इस्तेमाल करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के तहत सजा भुगतनी होगी और अवैध संपत्ति सरकार को सौंपनी होगी।

    सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि वे धमकी नहीं देते, बल्कि कार्रवाई करते हैं और इसका असर बहुत जल्द देखने को मिलेगा।

    डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लालू की सीज संपत्ति में बनेंगे स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में ओवरब्रिज पर दो मालवाहक वाहनों की टक्कर, यातायात ठप
    Next Article कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेसी, प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरश रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    Latest Posts

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरश रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026

    अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

    August 25, 2026

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.