Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»शेयर बाजार : RBI की पॉलिसी से पहले बाजार में हल्की कमजोरी
    देश

    शेयर बाजार : RBI की पॉलिसी से पहले बाजार में हल्की कमजोरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुले। निवेशक रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा आज सुबह 10 बजे होने वाली है। इसी वजह से बाजार की शुरुआत से ही सतर्क रुख दिखा।

    सेंसेक्स 85,187 के स्तर पर 79 अंक (0.09%) नीचे खुला, जबकि निफ्टी 12 अंक (0.05%) की गिरावट के साथ 26,021 पर खुला। शुरुआती कारोबार में घरेलू और वैश्विक संकेतों के चलते बाजार कमजोर दिखाई दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, सन फार्मा और टाइटन जैसे बड़े शेयरों में गिरावट देखी गई, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर भी पड़ा।

    वहीं BEL, ईटर्नल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की और टॉप गेनर्स में शामिल रहे। ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी दिखी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.07% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30% गिरा, जिससे साफ है कि छोटे और मंझोले शेयरों में दबाव बना हुआ है।

    सेक्टोरल मोर्चे पर फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी रही और दोनों इंडेक्स 0.3% टूटे। इसके विपरीत, रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी दिखाई दी और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.28% चढ़ गया। मुद्रा बाजार में रुपये ने गुरुवार को अच्छी रिकवरी दिखाई। यह 90.42 के निचले स्तर से उछलकर 89.97 पर बंद हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि आज RBI गवर्नर की टिप्पणियां रुपये की अल्पकालिक दिशा तय कर सकती हैं।

    Also Read : इंडिगो की उड़ानों में बड़ी अव्यवस्था, दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द, DGCA ने लगाई कड़ी फटकार

    Stock Market: Mild weakness in the market before RBI policy शेयर बाजार : RBI की पॉलिसी से पहले बाजार में हल्की कमजोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडिगो की उड़ानों में बड़ी अव्यवस्था, दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द, DGCA ने लगाई कड़ी फटकार
    Next Article जहरीली गैस रिसाव से मौ’त मामला : जांच टीम गठित, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.