Ranchi : आज झारखंड के अलग राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड स्थापना दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 25 साल का यह सफर राज्य की विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने राज्य के लोगों की खुशहाली और झारखंड के निरंतर विकास की कामना की।
झारखण्ड स्थापना दिवस पर सभी राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
झारखण्ड आज अपने स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है, यह विभिन्न क्षेत्रों में हमारी प्रेरणादायक प्रगति का प्रतीक है।
मैं आप सभी की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना करता हूँ।#रजतपर्व pic.twitter.com/1yeWs2vIZF
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 15, 2025
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने राज्य के 25 साल पूरे होने पर भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्शों और बलिदान की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ। आज 25 साल का युवा झारखंड उनके चरणों में जोहार अर्पित कर रहा है।
समस्त झारखण्ड वासी अपने वीर सपूत उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर नमन करते हैं…
धरती आबा के आदर्शों पर चलकर ही वीर शहीदों ने अलग झारखण्ड राज्य की परिकल्पना को साकार किया, जिसका प्रतिफल है आज 25 वर्ष का युवा झारखण्ड धरती आबा को जोहार कर रहा है pic.twitter.com/9UnBuu6Zzj— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 15, 2025

Also Read : लाल किला धमाका: दिल्ली पुलिस ने साजिश की धाराओं में दूसरी FIR दर्ज की
Also Read : देर रात घर में लगी आ’ग, सो रहे पांच लोग झुलसे

