Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2026 : टीमों की रिटेन और ट्रेड की तैयारी शुरू
    खेल-सिनेमा

    IPL 2026 : टीमों की रिटेन और ट्रेड की तैयारी शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read14
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2026 के सत्र के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक के ट्रेड और रिटेन अपडेट से साफ हो रहा है कि टीमों ने अपनी रणनीति बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने रिटेन या रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची 15 नवंबर तक जमा करने की अंतिम तिथि रखी है।

    नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने की उम्मीद है। पिछले साल की मेगा नीलामी से अलग, इस बार फ्रेंचाइजी जितने चाहें खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज कर सकती हैं। हालांकि, टीमों को 120 करोड़ रुपये के पर्स की सीमा का ध्यान रखना होगा। प्रत्येक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रख सकती है, जिसमें 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

    ट्रेड नियम और खुला ट्रेड विंडो

    टीमें अन्य फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों का ट्रेड भी कर सकती हैं। यदि अलग-अलग मूल्य के खिलाड़ी ट्रेंड होते हैं, तो उच्च मूल्य वाले खिलाड़ी को लेने वाली टीम को शेष राशि का भुगतान करना होगा। कैश डील के जरिए भी ट्रेड संभव है।

    ट्रेड विंडो सीजन खत्म होने के तुरंत बाद खुलती है और नीलामी से एक सप्ताह पहले तक जारी रहती है। इसके अलावा, नीलामी के बाद यह विंडो सीजन शुरू होने से एक महीने पहले तक फिर से खुलती है। हालांकि, मिनी नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों को ट्रेड नहीं किया जा सकता।

    इस बार हुए प्रमुख ट्रेड अपडेट

    • मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जाएंट्स से 2 करोड़ रुपये में हासिल किया।
    • डेवन कॉनवे और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रास्ते अलग हो चुके हैं। कॉनवे ने खुद इसकी पुष्टि की, जबकि CSK ने आधिकारिक बयान नहीं दिया। कॉनवे को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
    • मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर शेरफाने रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया।

    ट्रेड की संभावनाएं और अफवाहें

    • सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का लखनऊ सुपर जाएंट्स में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
    • राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का CSK में जाना तय माना जा रहा है।
    • CSK के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करेन राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो सकते हैं।
    • मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बन सकते हैं।

    टीमों की ये गतिविधियाँ साफ करती हैं कि IPL 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। मिनी नीलामी से पहले ट्रेड और रिटेन की रणनीतियाँ तय करने का यह समय काफी अहम माना जा रहा है।

    Also Read : लाल किला धमाका: दिल्ली पुलिस ने साजिश की धाराओं में दूसरी FIR दर्ज की

    IPL 2026 : टीमों की रिटेन और ट्रेड की तैयारी शुरू IPL 2026 : टीमों ने रिटेन और ट्रेड की तैयारी शुरू कर दी IPL 2026: Teams begin preparations for retention and trade IPL 2026: Teams begin preparations for retention and trades player movements in the spotlight ahead of mini-auction मिनी नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सुर्खियों में हलचल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाल किला धमाका: दिल्ली पुलिस ने साजिश की धाराओं में दूसरी FIR दर्ज की
    Next Article झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे, राज्यपाल और सीएम ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.