Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Nov, 2025 ♦ 6:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अंडमान और निकोबार में 5.4 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की सूचना नहीं
    देश

    अंडमान और निकोबार में 5.4 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की सूचना नहीं

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 9, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूकंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र अंडमान सागर में 90 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

    EQ of M: 5.4, On: 09/11/2025 12:06:28 IST, Lat: 12.49 N, Long: 93.83 E, Depth: 90 Km, Location: Andaman Sea.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/uJB3jaDDI9

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 9, 2025

    भूकंप का केंद्र अक्षांश 12.49 डिग्री उत्तर और देशांतर 93.83 डिग्री पूर्व पर था। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत का सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र है और इसे सीस्मिक ज़ोन-V में रखा गया है, जो सबसे अधिक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

    देश के अन्य संवेदनशील इलाके

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, भारत में ज़ोन-V श्रेणी के भूकंपीय क्षेत्र देश के सबसे संवेदनशील इलाकों में गिने जाते हैं। इनमें संपूर्ण पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, गुजरात का कच्छ क्षेत्र, उत्तरी बिहार के इलाके और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। ये सभी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अत्यंत सक्रिय माने जाते हैं, जहां तेज झटकों का खतरा हमेशा बना रहता है।

    हाल ही में तिब्बत में भी आए थे झटके

    अक्टूबर के अंत में तिब्बत में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप से भी किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली थी। विशेषज्ञों का कहना है कि उथले भूकंप (कम गहराई वाले) आमतौर पर ज्यादा खतरनाक होते हैं, क्योंकि उनकी भूकंपीय तरंगें सतह तक जल्दी और अधिक ताकत से पहुंचती हैं, जिससे जमीन अधिक हिलती है और भवनों को नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।

    Also Read : कश्मीर में राष्ट्रविरोधी सोशल मीडिया गतिविधियों पर छापेमारी, कई जगहों से गैजेट जब्त

    Earthquake of magnitude 5.4 hits Andaman and Nicobar no damage reported अंडमान और निकोबार में 5.4 तीव्रता का भूकंप किसी नुकसान की सूचना नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजूनियो को मिली RBI से हरी झंडी, बिना बैंक अकाउंट के भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट
    Next Article कल्पना सोरेन ने घाटशिला में किया भव्य रोड शो, सोमेश सोरेन के लिए मांगा वोट

    Related Posts

    देश

    कश्मीर में राष्ट्रविरोधी सोशल मीडिया गतिविधियों पर छापेमारी, कई जगहों से गैजेट जब्त

    November 9, 2025
    देश

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो SPO बर्खास्त… जानें क्यों

    November 9, 2025
    देश

    ATS के शिकंजे में तीन आतंकी, देश के कई इलाकों में हमले की थी योजना

    November 9, 2025
    Latest Posts

    हरमू मैदान में सजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का रंगीन मेला, लगाए गए 150 स्टॉल

    November 9, 2025

    बाइक से हो रही थी गांजा तस्करी, 12 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2025

    IND-SA टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल समेत चार भारतीय खिलाड़ी कोलकाता पहुंचे

    November 9, 2025

    घाटशिला उपचुनाव के मद्देनजर ड्राई डे घोषित, शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी

    November 9, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : भागलपुर में पिता के समर्थन में उतरी एक्ट्रेस नेहा शर्मा, किया रोड शो

    November 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.