Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 11:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : झूठ बोलने में नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं : राहुल
    बिहार

    बिहार : झूठ बोलने में नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं : राहुल

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बगहा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि झूठ बोलने के मामले में प्रधानमंत्री का कोई मुकाबला नहीं है।

    श्री गांधी ने पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी प्रखंड के दौनहा मिडिल स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा में रोजगार एवं कृषि सुधार कानून के मुद्दे पर श्री मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब यदि प्रधानमंत्री दो करोड़ रोजगार की बात बोल दें तो शायद भीड़ उन्हें भगा देगी। कुछ साल पहले श्री मोदी यहां आए थे और कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, चीनी मिल चालू करूंगा और अगली बार आऊंगा तो यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि पिछले वादे के अनुसार प्रधानमंत्री ने यहां के लोगों के साथ चाय नहीं पी।

    कांग्रेस नेता ने रोजगार का मुद्दा उठाया और श्री मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बेंगलुरु में रोजगार मिलता है लेकिन बिहार में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाने के लिए श्री कुमार और श्री मोदी सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं।

    श्री गांधी ने कहा, “हम रोजगार देना जानते हैं, बाकी तमाम विकास करना जानते हैं लेकिन हमारे अंदर एक कमी है। मैं इस बात को स्वीकारता हूं कि हम झूठ बोलना नहीं जानते हैं, इस मामले में हमारा उनसे कोई मुकाबला ही नहीं है।”

    कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम तौर पर दशहरे पर रावण के पुतले जलाए जाते हैं लेकिन पंजाब में इस बार प्रधानमंत्री और अडाणी के पुतले जलाए गए। इस बार पूरे पंजाब में दशहरा पर रावण नहीं बल्कि श्री मोदी के साथ उद्योगपति अंबानी और अडाणी के पुतले जलाये गये। ये दुख की बात है, लेकिन ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि किसान परेशान हैं।

    श्री गांधी ने लॉकडाउन के दौरान पैदल चलकर बिहार लौटे पर मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के विभिन्न इलाकों में कार्यरत लाखों मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री ने कोई इंतजाम नहीं किया। मजदूरों को मजबूरन पैदल ही अपने घर लौटने काे मजबूर होना पड़ा।

    Bihar news Latest news Online news Rahul Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : 71 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक कुल 18.48 फीसदी मतदान हुआ
    Next Article मोदी ने तेजस्वी को जंगलराज का युवराज बताया, कहा- इनके नाम से निजी कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    दो बाइक की जोरदार टक्कर में चली गई एक महिला की जान

    June 16, 2025
    बिहार

    आम के बगीचे में मिली युवक की सड़ी-गली बॉडी, ह’त्या की आशंका

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.