Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»छठ पर्व पर पटना नगर निगम की पहल, गंगा घाटों पर लगे स्वच्छता कलश
    बिहार

    छठ पर्व पर पटना नगर निगम की पहल, गंगा घाटों पर लगे स्वच्छता कलश

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर निगम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर पटना नगर निगम ने गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सराहनीय कदम उठाया है। निगम ने गंगा घाटों पर “स्वच्छता कलश” लगाए हैं, जिनमें श्रद्धालु पूजा के बाद फूल-माला, दीप और अन्य पूजन सामग्री डाल सकेंगे। इसका उद्देश्य गंगा में प्रदूषण रोकना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

    इन स्वच्छता कलशों की स्थापना कलेक्ट्रेट घाट, गांधी घाट, कंगन घाट, भद्र घाट और 93 नंबर घाट समेत कई स्थानों पर की गई है। नगर निगम की टीमें रोजाना इन कलशों को खाली कर सफाई करेंगी ताकि गंगा निर्मल बनी रहे। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं से अपील है कि वे गंगा में सीधे सामग्री विसर्जित न करें।

    सुरक्षा के लिए भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एनडीआरएफ की 9 टीमें (277 सदस्य), एसडीआरएफ की 9 टीमें (36 सदस्य), 444 गोताखोर, 323 नावें और सिविल डिफेंस के 149 वॉलंटियर घाटों पर तैनात रहेंगे। रिवर पेट्रोलिंग की जाएगी और अवैध नाव परिचालन पर सख्त कार्रवाई होगी।

    पटना जिले में इस बार करीब 550 घाटों पर छठ पूजा आयोजित होगी। नगर निगम क्षेत्र में 102 घाट, 45 पार्क और 63 तालाबों पर भी श्रद्धालु पूजा करेंगे।

    घाटों पर प्रशासन ने कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं

    • अस्थायी शौचालय: 552
    • यूरिनल: 450
    • रनिंग वाटर नल: 185
    • पानी के टैंकर: 50
    • चापाकल: 37
    • अस्थायी चेंजिंग रूम: 400
    • वॉच टावर: 171
    • नियंत्रण कक्ष: 112

    नगर निगम, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर भीड़ प्रबंधन की तैयारी में जुटे हैं। उद्देश्य है कि श्रद्धालु छठ पूजा स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में कर सकें।

    Also Read : CBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख

    एनडीआरएफ एसडीआरएफ गंगा घाट गंगा सफाई छठ छठ पूजा छठ महापर्व जल संरक्षण नगर निगम पटना पटना प्रशासन पटना स्मार्ट सिटी पर्यावरण संरक्षण बिहार भीड़ प्रबंधन लोक आस्था श्रद्धालु स्वच्छ भारत स्वच्छता अभियान स्वच्छता कलश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख
    Next Article आलमगीर आलम से जुड़े मामले में आठ नए आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, ईडी ने की कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.