Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»खेसारी लाल यादव को छपरा में युवाओं का भरपूर समर्थन, चुनाव से पहले बढ़ी लोकप्रियता…
    बिहार

    खेसारी लाल यादव को छपरा में युवाओं का भरपूर समर्थन, चुनाव से पहले बढ़ी लोकप्रियता…

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2025No Comments2 Mins Read38
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna: भोजपुरी सिनेमा में अपने हिट गानों और फिल्मों के दम पर पॉपुलैरिटी बटोरने के बाद खेसारी लाल यादव अब राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने टिकट दिया है और वे छपरा से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले ही उनके क्षेत्र में उनके समर्थन की झलक देखने को मिल रही है।

    हाल ही में खेसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर युवाओं के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज़ में उन्हें गले में माला पहने देखा जा सकता है और उनके पीछे बड़ी संख्या में युवा उनके समर्थन में खड़े हैं। सिंगर खुद भी इस माहौल से उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

    खेसारी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “हमनी के भोजपुरिया जवानन से बड़का इंस्पिरेशन केहू ना हो सकेला! ई मेहनत, ई जूनून देख के दिल गदगद हो गइल…फायर है आप सब।”

    फैंस भी कमेंट्स में उनका जोरदार समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भईया की ही सरकार आएगी, आपको फुल सपोर्ट मिलेगा,” जबकि दूसरे ने कहा, “आपकी जीत पक्की है खेसारी भईया, छपरा में लालटेन जलाना है और खेसारी भैया को विधानसभा पहुंचना है, तभी तेजस्वी भैया मुख्यमंत्री बन सकते हैं।”

    चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी लगातार जनता से मिल रहे हैं। वे देवरिया, टेकनिवास, कचनार, करईछपरा, जिगना और रेपुरा जैसी जगहों पर ग्राउंड लेवल पर प्रचार कर चुके हैं। जहां भी गए हैं, वहां उन्हें जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी की नई फिल्म ‘जमानत’ आ रही है। इसका पहला प्रमोशनल सॉन्ग ‘जियो-जियो रे खेसारी’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें उनके दबंग अंदाज को दिखाया गया है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

    Bhagirath Manjhi Bihar Assembly Elections 2025 bihar elections Bihar Politics Bihar Voting Bjp Congress Ticket Dashrath Manjhi election news Jdu Lok Janshakti Party Mahagathbandhan NDA political updates Rahul Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैफ सीनियर एथलेटिक्स के मुख्य अतिथि होंगे CM हेमंत सोरेन, बोले- यह आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात
    Next Article छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले बोकारो DC, बेरमो की घाटों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.