Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले बोकारो DC, बेरमो की घाटों का किया निरीक्षण
    झारखंड

    छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले बोकारो DC, बेरमो की घाटों का किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2025Updated:October 22, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बोकारो DC अजय नाथ झा ने बुधवार को बेरमो अनुमंडल के हिंदुस्तान पुल छठ घाट और करगली फिल्टर छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देने पर जोर दिया।

    स्वच्छता और पवित्रता पर जोर

    DC ने कहा कि छठ पर्व नेम-निष्ठा, स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को इस पर्व के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। उन्होंने कहा, “आपकी भक्ति और श्रद्धा में हमारी आस्था है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पूजा स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में हो।”

    DC

    स्थायी छठ घाट का निर्देश

    DC ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और बीडीओ/सीओ को दोनों प्रमुख घाटों पर स्थायी छठ घाट निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले साल छठ पर्व से पहले स्थायी घाट बनाए जाएं, ताकि व्रतियों को लंबे समय तक सुविधा मिले।

    सफाई, सुरक्षा और सजावट पर ध्यान

    DC ने छठ पर्व से पहले घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और सजावट की पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वॉलंटियर्स की तैनाती, घाटों पर रोशनी और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

    DC

    जनता से सहयोग की अपील

    DC ने स्थानीय पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU), स्वयंसेवी संस्थाओं और पूजा समितियों से छठ पर्व की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयास से ही यह पर्व भव्य और व्यवस्थित होगा।

    वॉलंटियर्स को परिचय पत्र

    DC ने सभी PSU और छठ पूजा समितियों को अपने वॉलंटियर्स को परिचय पत्र देने का निर्देश दिया। साथ ही, तेनुघाट डैम के अधिकारियों के साथ SDO बेरमो को पानी छोड़ने वाले बिंदु पर बैठक करने को कहा।

    DC

    मौके पर ये लोग रहे मौजूद

    निरीक्षण के दौरान SDO बेरमो मुकेश मछुआ, BDO बेरमो मुकेश कुमार, CO बेरमो संजीत कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह और CCL करगली-ढोरी के प्रतिनिधि समेत कई पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।

    Also Read : सैफ सीनियर एथलेटिक्स के मुख्य अतिथि होंगे CM हेमंत सोरेन, बोले- यह आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात

    DC inspected the ghats in Bermo for the preparations of Chhath festival. बेरमो में छठ पर्व की तैयारियों के लिए DC ने किया घाटों का निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेसारी लाल यादव को छपरा में युवाओं का भरपूर समर्थन, चुनाव से पहले बढ़ी लोकप्रियता…
    Next Article छठ पर्व पर मोदी सरकार का 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : कैलाश यादव

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.