Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»H-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती
    विदेश

    H-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    H-1B वीजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका के सबसे बड़े व्यापार संगठन यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित $100,000 H-1B वीजा फीस को लेकर वॉशिंगटन की जिला अदालत में मुकदमा दायर किया है। संगठन ने इस शुल्क को “अवैध और असंवैधानिक” करार दिया है।

    चैंबर का कहना है कि इस भारी शुल्क से खासकर तकनीकी और इनोवेशन आधारित कंपनियों को नुकसान होगा, जो विदेशी कुशल कर्मचारियों पर निर्भर हैं। उनका तर्क है कि इससे कंपनियों की लागत बढ़ेगी और वे कम लोगों को नौकरी देने को मजबूर होंगी, जबकि अमेरिका में पहले से ही कई खास कौशल वाले कर्मचारियों की कमी है।

    चैंबर ने ट्रंप द्वारा 19 सितंबर को हस्ताक्षरित राष्ट्रपति आदेश को भी अवैध बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पास सीमित अधिकार हैं और वे कांग्रेस के बनाए कानूनों के खिलाफ जाकर नई नीतियां नहीं बना सकते।

    चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष नील ब्रैडली ने कहा, “यह शुल्क अमेरिकी कंपनियों को वैश्विक टैलेंट से दूर कर देगा। हमारी अर्थव्यवस्था को ज्यादा कुशल लोगों की जरूरत है, न कि कम की।”

    इससे पहले, 3 अक्टूबर को यूनियनों, शिक्षाविदों और धार्मिक संगठनों ने भी कैलिफोर्निया की अदालत में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह नीति H-1B वीजा से होने वाले आर्थिक लाभों को नजरअंदाज करती है।

    हालांकि, वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने इस कदम का बचाव किया और कहा कि इसका मकसद कंपनियों को अमेरिकी स्नातकों को प्रशिक्षित करने की ओर प्रेरित करना है।

    ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फीस सिर्फ नई H-1B वीजा अर्जी पर लागू होगी, मौजूदा वीजा धारकों पर नहीं। गौर करने वाली बात यह है कि 2024 में जारी हुए H-1B वीजा में 70% हिस्सेदारी भारतीय पेशेवरों की थी, जिससे इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारत पर पड़ने की आशंका है।

     

    H-1B वीजा H-1B वीजा फीस अमेरिका वीज़ा नीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था अमेरिकी कंपनियां अमेरिकी स्नातक कैलिफोर्निया अदालत ट्रंप प्रशासन तकनीकी कंपनियां नया वीजा आवेदन नील ब्रैडली भारत पर असर भारतीय पेशेवर यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स यूनियन राष्ट्रपति आदेश वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक विदेशी कुशल कर्मचारी वीजा आवेदन शुल्क वॉशिंगटन जिला अदालत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीमेंट कारोबारी पर फा’यरिंग मामला : पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया
    Next Article शेयर बाजार : अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से वैश्विक दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट फिर रिकवरी

    Related Posts

    विदेश

    पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा

    October 18, 2025
    विदेश

    चीन से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच ट्रंप ने दी कुकिंग ऑयल व्यापार बंद करने की चेतावनी

    October 15, 2025
    विदेश

    तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया जवाबी हमला, सीमा पर भारी गो’लीबारी, मा’रे गए दर्जनों सैनिक

    October 12, 2025
    Latest Posts

    कोयला साईडिंग के ट्रांसपोर्टर कर्मियों ने किया हड़ताल, मानदेय नहीं मिलने से हुए नाराज

    October 18, 2025

    हजारीबाग में “रेड रन मैराथन” : एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

    October 18, 2025

    IPL 2026 मिनी ऑक्शन विदेश में : दुबई, मस्कट या दोहा में 15-18 दिसंबर को होगा आयोजन

    October 18, 2025

    जमशेदपुर आम बगान में पटाखा दुकानों की जांच, अग्निशमन विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

    October 18, 2025

    बागबेड़ा में नाबालिग के अपहरण से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.