Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 10:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार : अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से वैश्विक दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट फिर रिकवरी
    कारोबार

    शेयर बाजार : अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से वैश्विक दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट फिर रिकवरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ खुले। गिफ्ट निफ्टी ने नकारात्मक शुरुआत के संकेत दिए। एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी बाजार रात भर फिसले। गुरुवार को भारतीय बाजार बंपर तेजी के साथ बंद हुए थे – सेंसेक्स 862 अंकों की उछाल के साथ 83,468 पर और निफ्टी 262 अंकों की बढ़त के साथ 25,585 पर।

    दिवाली से पहले बाजार में जारी रैली पर आज ब्रेक लगता दिखा। सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 83,331 पर खुला, जबकि निफ्टी 38 अंकों की कमी के साथ 25,564 पर। हालांकि, कारोबार के दौरान रिकवरी हुई – सेंसेक्स 68 अंक चढ़कर 83,536 पर पहुंचा और निफ्टी 25,508 के निचले स्तर से 25,623 के उच्च स्तर तक गया।

    वैश्विक संकेत  : एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट

    अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से एशियाई बाजार प्रभावित हुए। जापान का निक्केई 1.02% गिरा, टॉपिक्स 0.83% नीचे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.47% कमजोर, जबकि कोस्डैक 0.15% बढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग फ्यूचर्स कम खुलने के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 25,622 पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 34 अंकों की छूट दिखाता है – यानी हल्की नकारात्मक शुरुआत। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लुढ़के : डॉउ जोन्स 301 अंक (0.65%) गिरकर 45,952 पर, एसएंडपी 500 42 अंक (0.63%) नीचे 6,629 पर, नैस्डैक 108 अंक (0.47%) फिसलकर 22,563 पर बंद हुआ।

    Also Read : H-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती

    Sensex-Nifty fall initially Stock Market: Global pressure due to US-China trade war then recover शेयर बाजार : अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से वैश्विक दबाव सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट फिर रिकवरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleH-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती
    Next Article MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, सोना ₹1,32,000 और चांदी ₹1,70,000 के पार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026
    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.