Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका एक आदर्श जिला के रूप में स्थापित होगा: डॉ लुईस मरांडी
    झारखंड

    दुमका एक आदर्श जिला के रूप में स्थापित होगा: डॉ लुईस मरांडी

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2019Updated:August 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    दुमका: जिले के इंडोर स्टेडियम में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री, डॉ लुईस मरांडी, दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने ढोल मांदर बाजे रे गाने पर एवं जेएसएलपीएस की दीदीयों ने संथाली अंदाज में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में नृत्य प्रस्तुत किया। मंत्री महोदया डॉ लुईस मरांडी ने आदिवासी समाज से आये प्रतिनिधियों को संथाली में संबोधित करते हुए कहा कि हम आदिवासीयों का व्यक्तित्व मनोरंजन करने वाले और रहने वाले होते है। प्रकृति के बीच में नाच, गाना, ढ़ोल एवं मांदर बजाते हैं। हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा बनाये गए संस्कृति को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से दुमका क्षेत्र में कला संस्कृति भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि हम अपने समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। ताकि झारखंड राज्य में दुमका जिला एक आदर्श जिला के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि आप अपने स्तर से भी विश्व आदिवासी दिवस को बड़े धूमधाम मनाइए और आने वाली पीढ़ियों को आदिवासी संस्कृति से जागरूक कीजिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर गांव में शुद्ध पानी के लिए पानी टंकी की व्यवस्था की है। ताकि लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़े। लोगों के विकास के लिए सरकार तत्पर कार्य कर रही है। अंत में उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपायुक्त महोदया राजेश्वरी बी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को कई देशों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। चाहे अफ्रीका हो, अमेरिका हो या कोई भी जगह हो वहां के मूल निवासी आदिवासी ही होते है। उन्होंने कहा कि हम इस मौहोल में रह रहे हैं। जहां पानी, पेड़, एवं पहाड़ है। इसका मुख्य श्रेय आदिवासी समाज को ही जाता है। क्योंकि ये इसका कई वर्षों से संरक्षण कर रहे हैं। आज तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसके लिये हमें जल संरक्षण एवं जल संचयन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का दायित्व है कि जितने भी कल्याणकारी योजनाएं है। उन्हें योग्य लाभुकों तक पहुंचाना है। उन्होंने इसी दौरान आदिवासीयों के लिए बनाए गए कई कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

    #latest hindi news #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैसे के आगे लाचार हुई मां, अपने ही दो बच्चों को बेचने का लिया फैसला
    Next Article अंधविश्वास में भतीजा बना हैवान, चाचा-चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला, जानिए क्या है मामला

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.