Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पैसे के आगे लाचार हुई मां, अपने ही दो बच्चों को बेचने का लिया फैसला
    जोहार ब्रेकिंग

    पैसे के आगे लाचार हुई मां, अपने ही दो बच्चों को बेचने का लिया फैसला

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2019Updated:August 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk

    पटना : आज भी लोग लाचारी और बेबसी का आलम झेल रहे हैं। देश तो तरक्की कर रहा है, लेकिन लोग आज भी गरीबी में ही अपना जीवन जीने को बेबस हैं। बताते चलें कि बिहार के नालंदा में गरीबी से परेशान एक महिला का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पैसे न होने के कारण महिला अपने इलाज के लिए अपने दोनों बच्चों को बेचना चाहती थी। वहीं महिला का पति उसे छोड़कर भाग गया है। महिला को अभी नालंदा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक महिला को किसी भी प्रकार की सरकारी मदद मुहैया कराने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
    बताया गया है कि महिला बच्चों को पालने का खर्च भी नहीं उठा पा रही है। साथ ही पिछले साल से महिला कुपोषण और ट्यूबरक्लोसिस से जूझ रही है। महिला के पति ने दूसरी महिला से शादी के लिए उसे छोड़ दिया था। जब उसे बीमारी के डर से जान जाने का खतरा बढ़ता दिखा और उसकी मदद के लिए कोई आगे आते नहीं दिखा तो उसने अपने इलाज के लिए दोनों बच्चों को बेचने का फैसला लिया।


    बाद में महिला ने इस बात को स्वीकार किया कि वह अपने बच्चों को बेच रही थी। महिला ने बताया कि मेरी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया और मैं कभी भी मर सकती थी।
    महिला की हालत इस कदर खराब है कि वह अपने बच्चों के लिए कोई भी दाम लेने को तैयार है। उसने बताया कि बच्चों के लिए अगर कोई कुछ भी पैसे देता तो वह उसे ले लेती। हालांकि जिस अस्पताल में महिला भर्ती है उसके मैनेजर सुरजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिली मैंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बच्चे भी कुपोषण के शिकार हैं और उनका भी इलाज चल रहा है।
    मां के साथ उसके बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीनों का इलाज चल रहा है। मैनेजर सुरजीत कुमार ने बताया कि महिला बहुत ही गरीब है और उसका पति उसे छोड़कर भाग गया है।

    #Bihar News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेनिस रैंकिंग : नोवाक जोकोविक पहले पायदान पर कायम
    Next Article दुमका एक आदर्श जिला के रूप में स्थापित होगा: डॉ लुईस मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.