Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 3:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी में 23 लोगों की मौ’त
    देश

    पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी में 23 लोगों की मौ’त

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पश्चिम बंगाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन हुआ, जिससे अब तक 23 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को दार्जिलिंग में पिछले एक दशक का सबसे भीषण भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण कई घर बह गए, सड़कों का संपर्क टूट गया और सैकड़ों लोग व पर्यटक फंसे हुए हैं। कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

    #WATCH | Darjeeling, West Bengal | A portion of the Dudhia iron bridge collapsed due to heavy rain in North Bengal. pic.twitter.com/2TBFQiDMtK

    — ANI (@ANI) October 6, 2025

    दार्जिलिंग जिले के मिरिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 मौतें हुई हैं, जबकि दार्जिलिंग उपमंडल में 7 लोगों की जान गई है। जलपाईगुड़ी के नागराकाटा और अन्य इलाकों में भी 5 शव मलबे से बरामद किए गए हैं। मिरिक झील, मिरिक बस्ती, धार गांव और सरसली जैसे इलाकों में भी कई मौतें हुई हैं।

    गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (GTA) के मुताबिक, अब तक 35 जगहों पर भूस्खलन की खबर है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

    उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने हालात को बेहद चिंताजनक बताया है। उनका कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। 2015 के बाद यह सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा मानी जा रही है, जब दार्जिलिंग में भूस्खलन से 40 लोगों की मौत हुई थी।

    बारिश और भूस्खलन के कारण सड़कों और पुलों को भारी नुकसान हुआ है। सिलीगुड़ी से मिरिक-दार्जिलिंग को जोड़ने वाला एक लोहे का पुल भी टूट गया है, जिससे पूरे क्षेत्र का संपर्क बाधित हो गया है। कोलकाता, हावड़ा और हुगली से आए कई पर्यटक पहाड़ियों में फंसे हुए हैं।

    एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं, लेकिन खराब मौसम और टूटे रास्तों के कारण काम में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : आज शाम 4 बजे आयोग करेगा तारीखों का ऐलान, दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव

    उत्तर बंगाल एनडीआरएफ गोरखालैंड प्रशासन जलपाईगुड़ी जलपाईगुड़ी बारिश दार्जिलिंग दार्जिलिंग भूस्खलन दार्जिलिंग हादसा नागराकाटा पर्यटक फंसे पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल न्यूज पश्चिम बंगाल बारिश पहाड़ी इलाका प्राकृतिक आपदा बंगाल समाचार भारी बारिश भूस्खलन मिरिक मौसम आपदा लेपचाजगत लोहे का पुल टूटा सड़क संपर्क बाधित सिलीगुड़ी सुखियापोखरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : आज शाम 4 बजे आयोग करेगा तारीखों का ऐलान, दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव
    Next Article भागलपुर में दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, विकास को मिलेगी रफ्तार

    Related Posts

    देश

    सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता

    October 6, 2025
    देश

    रेल-टेका आंदोलन के पीड़ितों की न्यायिक लड़ाई का खर्च उठाएगी आजसू पार्टी : सुदेश महतो

    October 6, 2025
    देश

    7 अक्टूबर को होगा रक्षा विनिर्माण सम्मेलन, रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

    October 6, 2025
    Latest Posts

    347 नवआरक्षकों ने दीक्षांत परेड में दिखाया जज़्बा, ली देश सेवा की शपथ

    October 6, 2025

    लिव-इन पार्टनर के घर फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…

    October 6, 2025

    JMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम…

    October 6, 2025

    सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता

    October 6, 2025

    करवा चौथ 2025: जानिए सरगी थाली में क्या-क्या होना चाहिए, ताकि दिनभर बनी रहे ऊर्जा और श्रद्धा

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.