Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    Kanika RanaBy Kanika RanaAugust 27, 2026Updated:August 27, 2026No Comments4 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कनिका राणा

    रांची: विधायक आवास में इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. गिरिडीह जिले के डुमरी विधायक जयराम महतो के इंटरव्यू के दौरान जोहार लाइव के पत्रकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उनके एक वीडियो को लेकर सवाल किया. जोहार लाइव के आरोप है कि सवाल पूछने पर जयराम महतो भड़क गए और बाद में कैमरे का मेमोरी कार्ड निकलवाकर अपने पास रखवा लिया.

    क्या है पूरा मामला?

    पत्रकार के मुताबिक, वह जयराम महतो का इंटरव्यू लेने विधायक आवास पहुंची थीं. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जयराम महतो से उनके उस बयान को लेकर सवाल किया, जिसमें वह अधिकारियों और पुलिस पर पैसे की वसूली का आरोप लगाते नजर आते हैं। पत्रकार ने उनसे पूछा कि आखिर कौन से अधिकारी या पुलिस अधिकारी वसूली में शामिल हैं?

    आरोप है कि इस सवाल पर जयराम महतो नाराज हो गए और पत्रकार से कहा कि वह खुद जाकर देखने के बाद सवाल करें. पत्रकार का कहना है कि जब बयान खुद विधायक का है, तो उस पर सवाल पूछना पत्रकार का काम है और उसका जवाब देना संबंधित नेता की जिम्मेदारी.

    फोन देखकर सवाल पूछना भी बना विवाद

    पत्रकार का आरोप है कि इंटरव्यू के दौरान वह अपने फोन पर सवाल देखकर पूछ रही थीं. इस पर जयराम महतो ने कथित तौर पर उन्हें पहले पत्रकारिता सीखकर आने की बात कही. पत्रकार ने सवाल उठाया कि इंटरव्यू के दौरान फोन से सवाल देखकर पूछना आखिर अपराध कैसे हो गया?

    उनका कहना है कि पत्रकार कई सवाल तैयार करके इंटरव्यू लेने पहुंचता है और बातचीत के दौरान कुछ सवाल छूट न जाएं, इसलिए फोन या नोट्स का इस्तेमाल करना सामान्य प्रक्रिया है.

    ‘महिला होने का कार्ड मत खेलिए’ कहने का भी आरोप

    पत्रकार के मुताबिक, जब उन्होंने जयराम महतो से कहा कि एक महिला पत्रकार से इस तरह बात करना उचित नहीं है, तो कथित तौर पर उन्हें ‘विक्टिम कार्ड’ और ‘इमोशनल कार्ड’ खेलने की बात कही गई.

    पत्रकार का आरोप है कि बातचीत के दौरान जयराम महतो ने एक महिला को बीच में आगे कर दिया और माहौल को संभालने की कोशिश की गई.

    सबसे बड़ा सवाल- मेमोरी कार्ड क्यों रखा गया?

    पूरे विवाद में पत्रकार ने सबसे बड़ा सवाल मेमोरी कार्ड को लेकर उठाया है. उनका आरोप है कि इंटरव्यू के दौरान कैमरा बंद करवाकर उसका मेमोरी कार्ड निकलवाया गया और किसी अन्य व्यक्ति के जरिए उसे अपने पास रख लिया गया.

    पत्रकार का कहना है कि वह और उनका कैमरामैन अब भी विधायक आवास में मेमोरी कार्ड वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

    इसी मुद्दे पर पत्रकार ने जयराम महतो को ओपन चैलेंज दिया है-

    अगर इंटरव्यू में जयराम महतो ने कुछ गलत नहीं कहा, अगर वीडियो में कोई आपत्तिजनक बात नहीं है और उन्हें अपने बयान पर पूरा भरोसा है, तो फिर मेमोरी कार्ड क्यों रखा गया?

    पत्रकार ने मांग की है कि उनका मेमोरी कार्ड वापस किया जाए, ताकि पूरी बातचीत सामने आ सके और जनता खुद तय कर सके कि इंटरव्यू में क्या कहा गया था.

    ‘आम जनता के लिए घर खुला है’-इसी दावे पर भी सवाल

    पत्रकार ने जयराम महतो के उस दावे पर भी सवाल उठाया है, जिसमें वह अपने आवास को आम जनता के लिए खुला बताते रहे हैं. उनका कहना है कि अगर उनका घर वास्तव में आम लोगों के लिए खुला है, तो एक पत्रकार के साथ सवाल पूछने पर इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया?

    पत्रकार ने साफ कहा कि उनका जयराम महतो से कोई व्यक्तिगत विवाद या दुश्मनी नहीं है. उनका कहना है कि पत्रकार का काम सवाल पूछना और दोनों पक्षों को जनता के सामने रखना है.

    अब सवाल सिर्फ एक है- अगर जयराम महतो को अपने बयान पर भरोसा है, तो पत्रकार का मेमोरी कार्ड वापस क्यों नहीं किया जा रहा? और अगर मेमोरी कार्ड में सब कुछ रिकॉर्ड है, तो उसे जनता के सामने आने से रोकने की जरूरत क्यों पड़ी?

    फिलहाल विवाद का केंद्र यही मेमोरी कार्ड है और अब निगाह इस बात पर है कि जयराम महतो इस पूरे मामले पर क्या जवाब देते हैं.

    Also Read: झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    #HindiNews controversial counterquestion dailynews interview jairammahto jharkhand journalist Latest openchallenge public Question vidhayak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?
    Next Article चीन की ‘चुप्पी’ ने नेपाल में मचाई तबाही: बिना चेतावनी तिब्बत से छूटे सैलाब में 469 की मौत, 1,000 लापता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.