New Delhi : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह एम्स अस्पताल, दिल्ली में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर हुआ था।
प्रो. मल्होत्रा दिल्ली के पूर्व सांसद और मुख्य कार्यकारी पार्षद रह चुके हैं। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिनों से एम्स में भर्ती थे। आज सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रो. मल्होत्रा भाजपा के पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने जनसंघ काल से ही पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनका जीवन सादगी और जनसेवा को समर्पित रहा।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े नेता थे और जनता के मुद्दों को अच्छी तरह समझते थे। दिल्ली में पार्टी को मजबूत बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा। संसद में भी उनका कार्य उल्लेखनीय रहा। उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति!”
जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए… pic.twitter.com/aULfroSFEJ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025
Also Read : भारतीय शेयर बाजार में तेजी की शुरुआत, निवेशकों की नजर RBI की बैठक पर