Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली… जानें कहां
    बिहार

    राम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली… जानें कहां

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एतवारपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के एतवारपुर में इस बार दुर्गा पूजा खास अंदाज में मनाई जा रही है। गांव में राम मंदिर की थीम पर 115 फीट ऊंचा भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। नवरात्र की पंचमी के दिन यानी आज यहां दीपोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने एक किलोमीटर के दायरे में दो लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, हर घर में कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की गई है।

    राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव

    एतवारपुर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनील यादव ने बताया कि यह आयोजन भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। जिस तरह अयोध्या में दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत हुआ था, उसी तरह एतवारपुर में भी आज दीप जलाए जाएंगे। पूरा गांव इस उत्सव को दिवाली की तरह मनाएगा।

    70 लाख की लागत से बन रहा है विशाल पंडाल

    राम मंदिर थीम पर बन रहा यह पंडाल लगभग 70 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 115 फीट होगी और निर्माण कार्य 15,000 वर्गफीट क्षेत्र में किया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी, साथ ही भगवान राम और हनुमान जी की भी मूर्तियां लगाई जाएंगी।

    अयोध्या की झलक देगा पंडाल का प्रवेश मार्ग

    पंडाल तक जाने वाले रास्ते को अयोध्या के रामपथ की तर्ज पर सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी आधुनिक लाइटिंग से यह मार्ग रोशन किया जाएगा, जो लोगों को दिव्य अनुभव देगा। इस भव्य आयोजन में 10 हजार से अधिक बांसों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

     

     

    अयोध्या एतवारपुर ग्राम आयोजन दिवाली दीपोत्सव दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा समिति नवरात्रि पटना पूजा पंडाल भगवान श्रीराम भव्य पंडाल मुनील यादव मूर्ति स्थापना राम मंदिर थीम रामपथ लाइटिंग डेकोरेशन सांस्कृतिक उत्सव हनुमान जी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड जेल भर्ती 2025 : 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के लिए 7 नवंबर से आवेदन
    Next Article BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.