Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत
    देश

    BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परमिंदर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को प्रत्यर्पित करने में बड़ी कामयाबी मिली है। उसे अबू धाबी, UAE से भारत लाया जा रहा है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पिंडी विदेश स्थित कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है। वह बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक घटनाओं और जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।

    प्रत्यर्पण की पूरी प्रक्रिया

    डीजीपी यादव ने बताया कि बटाला पुलिस की ओर से अनुरोधित रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) पर तेजी से कार्रवाई की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष टीम 24 सितंबर 2024 को UAE रवाना हुई। टीम ने विदेश मंत्रालय और UAE अधिकारियों के साथ समन्वय कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी को सफलतापूर्वक न्याय के कटघरे में लाया। यादव ने कहा कि यह सफलता पंजाब पुलिस की आतंकवाद और संगठित अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, उन्नत जांच क्षमताओं और वैश्विक पहुंच को दर्शाती है।

    पन्नू और अन्य की धमकियां

    उधर, खालिस्तान समर्थक तत्वों की धमकियां भी जारी हैं। इंदरजीत सिंह गोसल, जो पिछले साल कनाडा के एक हिंदू मंदिर पर हमले के आरोपी के रूप में पकड़ा गया था, जमानत पर रिहा होने के बाद वीडियो जारी कर गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थन में दिल्ली को खालिस्तान बनाने का बयान दिया। पन्नू, जो अमेरिका में रहता है, ने वॉशिंगटन से एक वीडियो संबोधन में उन ‘सिख सैनिकों’ को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकेंगे। पन्नू ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी धमकी दी है। पन्नू के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है।

    Also Read : एतवारपुर में राम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली

    a major success for Punjab Police a major success for Punjab Police: BKI terrorist Parminder Singh Pindi was extradited from UAE to India BKI terrorist Parminder Singh Pindi was extradited from UAE to India BKI terrorist Parminder Singh Pindi was extradited to India BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता : BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली… जानें कहां
    Next Article धनबाद में BCCL के अधिकारी पर हमला : इंदू कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी को अपराधी ने मा’री गो’ली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.