Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड जेल भर्ती 2025 : 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के लिए 7 नवंबर से आवेदन
    झारखंड

    झारखंड जेल भर्ती 2025 : 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के लिए 7 नवंबर से आवेदन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read46
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की जेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग में 1778 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के पद शामिल हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    शारीरिक दक्षता की शर्त

    नियुक्ति के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में और महिलाओं को 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

    कक्षपाल भर्ती का विवरण

    कक्षपाल के 1733 पदों में 35 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। इनमें 606 पद भूतपूर्व सैनिकों और गृह रक्षकों के लिए आरक्षित हैं। नियमित भर्ती में 1634 पुरुष और 64 महिला कक्षपाल के पद हैं। बैकलॉग में 19 पुरुष और 16 महिला कक्षपाल के पद हैं। नियमित भर्ती में 165 पद पूर्व सैनिकों और 413 गृह रक्षकों के लिए हैं, जबकि महिला कक्षपाल के 64 पदों में 8 पूर्व सैनिकों और 20 गृह रक्षकों के लिए आरक्षित हैं।

    शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

    • कक्षपाल : न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास। न्यूनतम आयु 18 वर्ष। अधिकतम आयु: अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 25 वर्ष, पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए 27 वर्ष, अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 28 वर्ष, और एससी/एसटी (पुरुष व महिला) के लिए 30 वर्ष। गृह रक्षकों को 5 वर्ष और सहायक पुलिस को 10 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
    • सहायक कारापाल : न्यूनतम आयु 21 वर्ष। अधिकतम आयु: अनारक्षित (पुरुष) के लिए 35 वर्ष, अति पिछड़ा/पिछड़ा (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/पिछड़ा (महिला) के लिए 38 वर्ष, और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष। पूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट। सहायक कारापाल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

    आरक्षी भर्ती 2023 का विज्ञापन रद्द

    JSSC ने झारखंड आरक्षी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-17/2023) को रद्द कर दिया है। नियुक्ति नियमावली में संशोधन के बाद यह फैसला लिया गया। अब आयोग नया विज्ञापन जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले शुल्क जमा किया था, उन्हें अगली संयुक्त भर्ती परीक्षा में अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

    आयोग ने बताया कि गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग के 28 अगस्त 2025 के संकल्प के तहत झारखंड पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), और उत्पाद सिपाही की भर्ती नई नियमावली-2025 के तहत होगी। इस आधार पर पुराना विज्ञापन रद्द कर अधियाचना वापस ले ली गई है।

    Also Read : रांची ACB में IPS अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी को ASP नियुक्ति

    Jharkhand Jail Recruitment 2025: Applications for 1733 Warders and 45 Assistant Jailors from November 7 झारखंड जेल भर्ती 2025 : 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के लिए 7 नवंबर से आवेदन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेटिंग फॉर पोस्टिंग IPS अधिकारी ऋषभ त्रिवेदी बने ACB के ASP
    Next Article राम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली… जानें कहां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.