Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Sep, 2025 ♦ 6:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव से पहले पुलिस सतर्क : आधार डेटा, नशा और पेपर लीक माफिया पर बड़ी कार्रवाई
    बिहार

    बिहार चुनाव से पहले पुलिस सतर्क : आधार डेटा, नशा और पेपर लीक माफिया पर बड़ी कार्रवाई

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

    आधार डेटा गिरोह का खुलासा

    आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मधेपुरा जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी रामप्रवेश कुमार, विकास कुमार और मिथिलेश कुमार फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों का आधार डेटा चुराते थे और उसका गलत इस्तेमाल करते थे। हैरानी की बात यह है कि इन लोगों ने यह सब गूगल और यूट्यूब से सीखकर किया। यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिससे सबक लेते हुए सरकार को अब सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने की जरूरत है।

    नशे का नेटवर्क उजागर

    एडीजी ने बताया कि बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी सीमावर्ती राज्यों से हो रही है। खासकर नागालैंड, नॉर्थ-ईस्ट, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नेपाल से नशा पहुंच रहा है। पुलिस की प्राथमिकता है कि चुनाव के समय इन अवैध धंधों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इसके लिए सीमावर्ती जिलों में बड़े स्तर पर बैठकें होंगी और आम लोगों की भागीदारी से जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

    पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई

    पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में शामिल अश्विनी कुमार उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि वह SSC परीक्षाओं में भी गड़बड़ी में शामिल रहा है। इससे पेपर माफिया नेटवर्क की और परतें खुलने की संभावना है।

    पुलिस का एक्शन मोड

    एक ही दिन में तीन बड़े मामलों का खुलासा कर बिहार पुलिस ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव के दौरान अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा, “हमारा मकसद है कि राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हों। इसके लिए एक मजबूत कार्ययोजना बनाई गई है और उस पर सख्ती से अमल होगा।”

    Also Read : अमड़ापाड़ा में 3 लाख की लूट का खुलासा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    EOU बिहार SOP आधार डेटा SSC परीक्षा गड़बड़ी अपराध पर सख्ती अश्विनी कुमार बबलू आधार डेटा चोरी ओडिशा ड्रग नेटवर्क कानून व्यवस्था बिहार चुनाव से पहले पुलिस एक्शन जन-जागरूकता अभियान नशा तस्करी. नागालैंड ड्रग्स सप्लाई नीट पेपर लीक नैय्यर हसनैन खान पेपर लीक माफिया फर्जी वेबसाइट बिहार पुलिस कार्रवाई बिहार में चुनाव सुरक्षा बिहार में निष्पक्ष चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव मधेपुरा गिरफ्तारी साइबर क्राइम सीमावर्ती जिला बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमड़ापाड़ा में 3 लाख की लूट का खुलासा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article लोहरदगा कोर्ट में हंगामा, शादी करने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत नाजुक…

    Related Posts

    बिहार

    समस्तीपुर में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा का समापन, बोले– चाहिए कलम, रोजगार और कारखाना

    September 20, 2025
    ट्रेंडिंग

    BPSC अभ्यर्थियों ने की मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश, वेटेज नीति हटाने की मांग

    September 20, 2025
    बिहार

    रामदयालु रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

    September 20, 2025
    Latest Posts

    बी. साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन

    September 20, 2025

    समस्तीपुर में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा का समापन, बोले– चाहिए कलम, रोजगार और कारखाना

    September 20, 2025

    प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

    September 20, 2025

    रांची में नगर निगम का प्लास्टिक फ्री अभियान, 35 किलो कैरी बैग व हजारों ग्लास-चम्मच जब्त

    September 20, 2025

    BPSC अभ्यर्थियों ने की मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश, वेटेज नीति हटाने की मांग

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.