Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 3:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”
    देश

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर पक्षपात और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस के मजबूत क्षेत्रों में वोट काटे जा रहे हैं और नए वोटर जोड़े जा रहे हैं, ताकि विपक्ष का वोट कमजोर किया जा सके।

    कर्नाटक की आलंद सीट पर निशाना

    राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट, जो कांग्रेस की मजबूत सीट मानी जाती है, वहां 2023 के चुनाव में 6,018 वोट डिलीट करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सेंट्रलाइज्ड और ऑटोमेटेड तरीके से हुआ, किसी एक व्यक्ति या बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का काम नहीं था।

    उन्होंने कहा कि यह साजिश तब उजागर हुई जब एक बीएलओ को पता चला कि उसके अपने अंकल का वोट डिलीट हो गया, और वह भी एक पड़ोसी के मोबाइल नंबर से। जब पड़ोसी से पूछा गया तो उसने जवाब दिया – “मुझे तो पता ही नहीं कि ऐसा कैसे हुआ।”

    ऑनलाइन फॉर्म और मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग

    राहुल गांधी ने बताया कि दूसरे राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन वोट डिलीशन फॉर्म भरे गए।

    • एक महिला गोदा बाई के नंबर से 12 वोट डिलीट किए गए, और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी।
    • एक अन्य शख्स सूर्यकांत के नाम पर भी 12 वोट हटाए गए।
    • यहां तक कि महज 36 सेकंड में दो फॉर्म भर दिए गए, वो भी सुबह 4:07 बजे। राहुल ने सवाल उठाया कि क्या यह संभव है?

    कांग्रेस के मजबूत बूथों पर टारगेटेड कार्रवाई

    राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस के जिन 10 बूथों पर 2018 में जीत मिली थी, वहीं से सबसे ज्यादा वोट काटे गए।
    उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक संगठित साजिश है, जिसमें ऑटोमेटेड सिस्टम और डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल हुआ है।

    CID की रिपोर्ट और चुनाव आयोग की चुप्पी

    राहुल गांधी ने बताया कि कर्नाटक CID ने 18 महीनों में 18 पत्र चुनाव आयोग को भेजे हैं, जिसमें

    • IP एड्रेस, डिवाइस लोकेशन, और OTP ट्रेल की जानकारी मांगी गई थी,
      लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।

    महाराष्ट्र की राजुरा सीट पर भी सवाल

    राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र की राजुरा विधानसभा सीट में भी एकदम अचानक 6,850 नए वोटर जोड़ दिए गए, जिससे वहां भी गंभीर अनियमितताओं का संकेत मिलता है।

    एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “आप वोट चोरों को बचा रहे हैं। हमारे पास सबूत हैं – ब्लैक एंड व्हाइट में। अगर चुनाव आयोग एक हफ्ते के अंदर इन आरोपों पर जवाब नहीं देता, तो देश के युवा समझ जाएंगे कि आप भी संविधान की हत्या करने वालों के साथ खड़े हैं।”

    Also Read : बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम

    Dalit and OBC voters are being cut across the country." Rahul Gandhi's serious allegation against the Election Commission: "Votes of minority दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं" राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : "देशभर में अल्पसंख्यक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article बाइक को बचाने के चक्कर में बिगड़ा बोलेरो का बैलेंस, फिर…

    Related Posts

    देश

    राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, विवादित बयान मामले में FIR की मांग वाली याचिका खारिज

    May 1, 2026
    देश

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिना हेल्थ जांच नहीं मिलेगी एंट्री, सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य

    May 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 142 सीटों पर कल मतदान, ममता के कैरिकेचर पर बवाल

    April 28, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.