Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम
    बिहार

    बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह से पटना के होटल मौर्या में मुलाकात की। यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर जारी सस्पेंस के बीच काफी अहम मानी जा रही है।

    सीट बंटवारे को लेकर पेच

    NDA में शामिल दलों – चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास), जीतनराम मांझी (हम) और उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएसपी) – के साथ सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में नीतीश कुमार चाहते हैं कि बीजेपी ही छोटे दलों से बातचीत करे, जबकि जेडीयू केवल बीजेपी से सीधे बात करना चाहती है।

    अमित शाह का बिहार दौरा

    अमित शाह बुधवार रात पटना पहुंचे थे। गुरुवार को वह डेहरी और बेगूसराय में 20 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा की चुनावी रणनीति, मुद्दों और विपक्ष पर हमले की दिशा तय करेंगे।

    जेपी नड्डा भी बिहार में सक्रिय

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज बिहार के दौरे पर हैं। पटना में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद वह सारण जाएंगे। इससे पहले पांच दिन पहले नड्डा कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने पटना आए थे, लेकिन उस समय नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। उस समय से ही गठबंधन में दरार की अटकलें तेज हो गई थीं।

    2020 का फॉर्मूला और नया समीकरण

    • 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू ने 243 सीटों में से 122-121 सीटों का बंटवारा किया था।
    • जेडीयू ने 115 सीटें खुद लड़ी थीं, और अपने कोटे से मांझी की पार्टी को कुछ सीटें दी थीं।
    • बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा, और अपने हिस्से से मुकेश सहनी को 11 सीटें दी थीं।
    • वहीं चिराग पासवान की लोजपा ने 135 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा, जिससे जेडीयू को नुकसान हुआ था।

    Also Read : मेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    Discussion on NDA seat sharing in Bihar: Meeting between Nitish Kumar and Amit Shah is important बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती
    Next Article तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 सितंबर 1925 : चाईबासा में गांधी से मिले देवेंद्र नाथ सामंत, फिर संविधान सभा तक पहुंची सिंहभूम की आवाज

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.