Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 May, 2026 ♦ 2:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»वैज्ञानिकों ने बनाया बर्ड फ्लू पकड़ने वाला AI टूल, अब जल्दी होगी बीमारी की पहचान
    विदेश

    वैज्ञानिकों ने बनाया बर्ड फ्लू पकड़ने वाला AI टूल, अब जल्दी होगी बीमारी की पहचान

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बर्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहते हैं, एक खतरनाक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पक्षियों में फैलती है और कभी-कभी इंसानों को भी प्रभावित करती है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, जैसे बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश, जिसके कारण इसे शुरुआत में पहचानना मुश्किल होता है। अगर समय पर इलाज न हो, तो यह सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

    अच्छी खबर यह है कि अब बर्ड फ्लू की पहचान जल्दी और आसानी से हो सकेगी। अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक नया जेनेटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल विकसित किया है, जो इस बीमारी को तेजी से पकड़ सकता है। यह टूल बर्ड फ्लू के लक्षणों को पहचानने में सक्षम है और इसे अन्य जानवरों में फैलने से रोकने में भी मदद कर सकता है।

    14 मरीजों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

    शोधकर्ताओं ने जनवरी 2024 में शहरी, उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के 13,494 मरीजों का डेटा जांचा। इन मरीजों में खांसी, बुखार, जुकाम या आंखों में जलन जैसे लक्षण थे, जो बर्ड फ्लू से मिलते-जुलते हैं। इस AI टूल ने 76 संभावित मामलों को चिह्नित किया। गहन जांच के बाद 14 मरीजों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, जो हाल ही में जंगली पक्षियों या पशुपालन से जुड़े थे।

    सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए मददगार

    वैज्ञानिकों का कहना है कि यह AI टूल सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करेगा और बर्ड फ्लू जैसे खतरनाक वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करेगा। यह शोध ‘क्लिनिकल इन्फेक्शियस डिजीज’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

    कितना खतरनाक है बर्ड फ्लू?

    बर्ड फ्लू मुख्य रूप से जलीय पक्षियों में फैलता है, लेकिन यह इंसानों में भी हो सकता है, खासकर तब जब कोई संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आए। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द और गंभीर मामलों में निमोनिया शामिल हैं। वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि बर्ड फ्लू से बचने के लिए शुरुआती लक्षणों पर नजर रखें और सतर्क रहें।

    Also Read : गणपति के लड्डू की लगी 70 हजार की बोली, विजय लक्ष्मी का परिवार बना विजेता

    American scientists have created an AI tool to detect bird flu now bird flu disease will be identified quickly अब जल्दी होगी बर्ड फ्लू बीमारी की पहचान अमेरिका वैज्ञानिकों ने बनाया बर्ड फ्लू पकड़ने वाला AI टूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणपति के लड्डू की लगी 70 हजार की बोली, विजय लक्ष्मी का परिवार बना विजेता
    Next Article PM नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में देश को किया संबोधित, कहा…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.