Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, ट्रंप ने जताया भरोसा
    ट्रेंडिंग

    भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, ट्रंप ने जताया भरोसा

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्जियो गोर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही गोर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का विशेष दूत भी बनाया गया है। ट्रंप ने इस घोषणा को ट्रुथ सोशल पर साझा किया और गोर को अपना “विश्वासपात्र” और “अद्भुत दोस्त” बताया।

    ट्रंप ने कहा कि सर्जियो गोर ने उनके साथ वर्षों तक काम किया है  उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियानों में भूमिका निभाई, किताबें प्रकाशित कीं और उनके अभियान को समर्थन देने वाले बड़े सुपर पीएसी का संचालन किया। ट्रंप के अनुसार, गोर ने राष्ट्रपति कार्मिक निदेशक के रूप में शानदार काम करते हुए अमेरिका-प्रथम नीति के तहत हजारों लोगों की नियुक्ति करवाई। उन्होंने कहा कि सर्जियो गोर उस क्षेत्र (भारत और मध्य एशिया) में उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने में सक्षम और भरोसेमंद व्यक्ति हैं।

    I am pleased to announce that I am promoting Sergio Gor to be our next United States Ambassador to the Republic of India, and Special Envoy for South and Central Asian Affairs. As Director of Presidential Personnel, Sergio and his team have hired nearly 4,000 America First…

    — Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) August 22, 2025

    गोर की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव चल रहा है। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ और रूस से तेल खरीद पर 25% जुर्माना लगाया है, जिससे दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ा है।

    सर्जियो गोर इस पद पर एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे, जो मई 2023 से जनवरी 2025 तक भारत में अमेरिकी राजदूत रहे। उनके जाने के बाद से जोर्गन के. एंड्रयूज अंतरिम राजदूत के तौर पर काम कर रहे हैं।

    गार्सेटी ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में अमेरिका-भारत संबंधों की सराहना करते हुए पृथ्वी, समृद्धि और शांति के लिए की गई साझा कोशिशों को याद किया।

    ट्रंप ने अंत में सर्जियो को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भारत में अमेरिका के एक शानदार राजदूत साबित होंगे।

    Also Read : BCCI ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में किया बड़ा फेरबदल

    अंतरराष्ट्रीय संबंध अमेरिका की विदेश नीति अमेरिकी दूतावास अमेरिकी राजदूत अमेरिकी राजनीति एरिक गार्सेटी टैरिफ विवाद ट्रंप की घोषणा ट्रंप सरकार ट्रुथ सोशल डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण एशिया नई नियुक्ति भारत में अमेरिकी राजदूत भारत-अमेरिका संबंध मध्य एशिया रूस से तेल खरीद विदेश नीति अपडेट व्हाइट हाउस सर्जियो गोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBCCI ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में किया बड़ा फेरबदल
    Next Article पटना में ऑटो और हाइवा के जोरदार टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.