Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»त्योहारों पर इन 12 शहरों से बिहार लौटना होगा आसान, एक सितंबर से शुरू होगी विशेष बस सेवा की बुकिंग
    बिहार

    त्योहारों पर इन 12 शहरों से बिहार लौटना होगा आसान, एक सितंबर से शुरू होगी विशेष बस सेवा की बुकिंग

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    त्योहारों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दशहरा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कोलकाता, गुरुग्राम, चंडीगढ़, अंबाला, सिलीगुड़ी समेत 12 शहरों से बिहार के 6 बड़े शहरों के लिए विशेष बस सेवा की घोषणा की है।

    इस सेवा के तहत प्रवासी बिहारी 1 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकेंगे और 20 सितंबर से 30 नवंबर तक बसों का परिचालन होगा। टिकट BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ से खरीदे जा सकते हैं।

    इन रूटों पर चलेंगी बसें

    परिवहन निगम के अनुसार, बसें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया से दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, गोरखपुर, कोलकाता, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत और सिलीगुड़ी के बीच चलाई जाएंगी। इस सेवा में AC और डीलक्स बसों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

    त्योहारों का सीजन, भारी भीड़ की आशंका

    गौरतलब है कि 22 सितंबर से नवरात्र, 2 अक्टूबर को दशहरा, 20 अक्टूबर को दिवाली, और 28 अक्टूबर को छठ पूजा है। इन पर्वों पर देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले प्रवासी बिहारी बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं।

    रेलवे ने भी दी सौगात

    इसके साथ ही रेलवे ने भी त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए विशेष छूट की घोषणा की है। ट्रेन टिकट बुक करते समय कुछ खास शर्तों को पूरा करने पर मुफ्त में एसी कोच में अपग्रेड का लाभ मिल सकता है। BSRTC और रेलवे की इन पहलों से त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले प्रवासियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : कुख्यात सरगना डब्लू सिंह ने SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुलिस फाइल में दर्ज हैं 37 संगीन मामले

    Good news for those returning home on festivals: Booking of special bus service for Bihar will start from September 1 त्योहारों पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी : 1 सितंबर से शुरू होगी बिहार के लिए विशेष बस सेवा की बुकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात सरगना डब्लू सिंह ने SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुलिस फाइल में दर्ज हैं 37 संगीन मामले
    Next Article CM के OSD बनकर SP को किया कॉल, दारोगा को थानेदार बनाने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.